कटनी।मध्यप्रदेश।देश के ख्यातिलब्ध लोकप्रिय अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ साहित्यकार,लेखक, कवि,पत्रकार,शिक्षाविद,न्यायविद, समाजसेवी,कला साधक, बहुमुखी प्रतिभा के धनी ,शब्दों के जादूगर,प्रखर वक्ता,मंच संचालक,कलमकार, अखिल भारतीय राष्ट्र भाषा जन अभियान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष,हिन्दी रत्न,प्रख्यात शब्द शिल्पी डॉ.रमाकांत निगम को विगत पांच दशकों से उनके साहित्यिक एवं कला संस्कृति तथा राष्ट्र भाषा हिंदी के सतत उन्नयन विकास ,हिंदी अभियान के प्रति समर्पित राष्ट्र भाषा के योगदान के लिए ,भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान त्रेता युग फाउंडेशन द्वारा हिंदी दिवस पर देश के प्रमुख हिंदी भाषा के सतत योगदार एवं कार्यों तथा हिंदी साहित्य में निरंतर लेखन हेतु मध्यप्रदेश राज्य से, ख्यातिलब्ध साहित्यकार डॉ. रमाकांत निगम को राष्ट्रीय हिन्दी गौरव सम्मान सम्मान 2025 से सम्मानित कर सम्मान पत्र,ट्रॉफी, मैडल प्रदान किया गया ।संस्थान द्वारा डॉ रमाकांत निगम को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समृद्ध भारत की विकास यात्रा में सतत साहित्यिक एवं कलात्मक योगदान की अपेक्षा की है।लोकप्रिय प्रतिष्ठित कलम साधक साहित्यकार लोकप्रिय अंतर्राष्ट्रीय कवि,शब्द शिल्पी डॉ. रमाकांत निगम की देश प्रदेश सहित नगर की कला साहित्य एवं पत्रकारिता जगत की हस्तियों एवं संस्थाओं ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।।
*साहित्यकार डॉ.रमाकांत निगम, को हिन्दी दिवस पर राष्ट्रीय हिन्दी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया*

