*चोरों की अफवाह पर सख़्त पुलिस, मोहल्लों में जनसंवाद कर दी चेतावनी।*

कटनी शहर में चोरों की अफवाह और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फर्जी वीडियो को लेकर लोगों में फैली दहशत पर पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के राजीव गांधी वार्ड रबर फैक्ट्री इलाके में आज शाम थाना प्रभारी अजय सिंह और पूर्व पार्षद डब्बू रजक ने मोहल्ले का भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया।

पुलिस ने वार्ड वासियों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दें। थाना प्रभारी अजय सिंह बहादुर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मोहल्ला-मोहल्ला जाकर लगातार जनसंवाद किए जा रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट या हमला किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि पुलिस हर स्थिति में उनके साथ खड़ी है। लोगों से यह भी कहा गया कि अगर कोई संदिग्ध मैसेज या वीडियो आपके पास आता है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 7587615946 या थाने को सूचना दें, ताकि पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर सके।
भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे मौजूद रहे और उन्होंने पुलिस से सीधे सवाल पूछकर जानकारी हासिल की।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)