*ट्रेन के ऊपर चढ़ गया युवक, मची अफरा-तफरी घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को नीचे उतारा कटनी जंक्शन के प्लेटफार्म क्रमांक दो का मामला*

कटनी रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी ट्रेन के ऊपर चढ़ गया। इसके बाद वह स्टेशन के टावर पर जा बैठा, जिससे यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाने से डायल 112 पर तैनात आरक्षक सतीश कुमार सिंह और पायलट संजय पटेल, रेलवे पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी सुबह युवक का इस तरह से स्टेशन परिसर में प्रवेश करना और ट्रेन के ऊपर चढ़ जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। घटना के समय रेलवे पुलिस की पहले से कोई मौजूदगी नहीं थी, जिससे यह सवाल उठता है कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात व्यवस्था कितनी कारगर है। हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ लेकिन यह घटना भविष्य के लिए एक चेतावनी है। अगर समय रहते युवक को नहीं उतारा जाता तो हादसा हो सकता था। इस पूरे मामले में रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की लापरवाही साफ तौर पर सामने आई है। मौके पर मौजूद यात्रियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई संभव हो सकी। अब यह देखना होगा कि रेलवे प्रशासन इस घटना के बाद क्या कदम उठाता है और ऐसे सिरफिरे लोगों को स्टेशन में प्रवेश से रोकने के लिए क्या उपाय किए जाते हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)