*नई आवास योजना मल्टी परिसर में विज़न द्वारा वृहद वृक्षारोपण*

कटनी।आवास योजना मल्टी परिसर में विज़न संस्था के तत्वावधान में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समूह के लगभग 100 से अधिक पौधे रोपे गए, जिनमें जंगली, जामुन, करंज सहित कई अन्य पर्यावरण हितैषी प्रजातियाँ शामिल रहीं। इस अभियान में बच्चों एवं युवाओं के साथ-साथ वॉलंटियर्स एवं अभिभावकों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी ने मिलकर पौधारोपण के महत्व पर चर्चा की और आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ एवं हरित वातावरण देने का संकल्प लिया। विज़न ने हर रविवार को नियमित रूप से पौधारोपण करने का निर्णय जून से लिया था। विज़न द्वारा इस दिशा में विभिन्न प्रयास लगातार जारी हैं, जिनका उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण की भावना को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के सफल संचालन में बच्चों का उत्साह, युवाओं की लगन और अभिभावकों का सहयोग विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। इस दौरान आशुतोष माणके, प्रिंसी पाण्डेय, अल्पित कोरी, नैंसी पाण्डेय, इनाया फातिमा, सात्विक तिवारी, सिद्धार्थ सिंह, चेतना बर्मन, प्रत्यूषा पांडे आदि उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)