लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर जिले में वोट चोर, गद्दी छोड़” राष्ट्रीय हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की कर दी गई है‌।

कटनी।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर जिले में वोट चोर, गद्दी छोड़” राष्ट्रीय हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की कर दी गई है‌।बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश के सह प्रभारी रणविजय सिंह लोचव, जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह एवं जिला प्रभारी बीरेंद्र द्विवेदी की उपस्थिति में जिला कार्यालय में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया।इस मौके पर प्रदेश के सह प्रभारी रणविजय सिंह लोचव ने कहा कि देश प्रदेश में वोट चोरी की सरकारें चल रही है।यह बात आम जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता की है। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह ने कहा कि जिले के बूथ स्तर तक भाजपा द्वारा जिस तरह से वोट चोरी करके आम जनता के साथ धोखा कर सत्ता में काबिज हैं उसकी हकीकत जनता तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान की शुरुआत कर दी है।अब जिले के सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है बूथ स्तर तक पहुंच कर भाजपा द्वारा जिस तरह से वोट चोरी करके सत्ता हासिल की है कर आम जनता को गुमराह कर रही उसकी हकीकत सामने लाने के लिए यह हस्ताक्षर अभियान बूथ स्तर तक चलाया जाएगा।इस अभियान में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी निभाने होगी। इसके पश्चात कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षर किए। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों द्वारा‌‌ ग्रामीण क्षेत्रों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को विस्तार से इस अभियान की जानकारी भी दी गई।जिला कांग्रेस ग्रामीण द्वारा हस्ताक्षर अभियान के इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह, जिला प्रभारी बीरेंद्र द्विवेदी,शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, पप्पू बाजपेई,पूर्व अध्यक्ष विजय पटेल, गुमान सिंह,करण सिंह चौहान,वरिष्ठ नेता डॉ के एल जैन,युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंशु मिश्रा,महसूद खान बिट्टू,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आंनद मिश्रा, विकास निगम, प्रदीप त्रिपाठी, रंजीत सिंह,नरेंद्र सैनी, महेन्द्र जैन,रविन्द्र बाजपेयी,कल्लूदास बैरागी, नरेंद्र पौराणिक,वंशस्वरुप चौरसिया, इजरायल खान, जितेन्द्र सिंह,संतोष पटेल,अमित गर्ग,जय कुमार तिवारी, कृष्ण बिहारी विश्वकर्मा,जय कुमार उरमलिया,नीरज पटेल नगर पंचायत के पार्षदों सहित जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)