हर वर्ष की भांति इस वर्ष माधव नगर मे रामलीला दशहरा कमेटी द्वारा भगवान राम जी की रामलीला का आयोजन करवाया गया है  

कटनी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष माधव नगर मे रामलीला दशहरा कमेटी द्वारा भगवान राम जी की रामलीला का आयोजन करवाया गया है  माधव नगर दशहरा चल समारोह तक चलेगी रामलीला दशहरा कमेटी के अध्यक्ष समाजसेवी सुनील तलूजा ने जानकारी दी इस वर्ष सुंदर रूप से भव्य दशहरा चल समारोह जुलूस दिनांक 2 अक्टूबर दिन गुरुवार को रात्रि ठीक 8:00 बजे माधव नगर रामलीला पंडाल से प्रारंभ होगा जो माधव नगर के समस्त जुलूस मार्गो होते हुए पीडब्ल्यूडी कॉलोनी माधव नगर पानी टंकी के पास समापन होगा ऑटो स्टैंड हरि माधव चौक माधव नगर में समस्त दुर्गा प्रतिमा के समिति के अध्यक्ष को सम्मान स्वरूप गिफ्ट प्रदान की जाएगी माधव नगर नवमी के दिन माधव नगर रामलीला मैदान मंच पर सुंदर देवी गीतों का आयोजन एवं रात्रि भर प्रसाद वितरण चलेगा माधव नगर दशहरे के दिन रात्रि 7:00 बजे चल समारोह प्रारंभ होने से पहले कटनी की वरिष्ठ समाजसेवीका मंजूषा गौतम जी अपनी मातृशक्ति टीम के साथ बुजुर्गों का सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया है चल समारोह जुलूस में सर्वप्रथम माधव नगर के पूर्व सरपंच
जिन्होंने माधव नगर में रामलीला आयोजन एवं दशहरा की नींव रखी थी स्वर्गीय  परचाराम बजाज जी की तसवीर उसके बाद रावण महराज जी का पुतला रथ पर विराजमान भगवान श्री राम सीता माता भगवान श्री लक्ष्मण बजरंगबली जी डिस्को लाईट डीजे बैंड बाजो के साथ चल समारोह माधव नगर की शोभा बनायेगा अध्यश सुनील तलूजा ने सभी से निवेदन किया है सभी लोग जुलुस मे शामिल होकर माधव नगर शोभा बढ़ाये

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)