श्री अग्रसेन जयन्ती महोत्सव-2025 के अन्तर्गत वरिष्ठ सम्मान, छात्र-छात्राओं का सम्मान, विशेष सम्मान, नृत्य प्रतियोगिता सम्पन्न हुई ।

कटनी।श्री अग्रसेन जयन्ती महोत्सव-2025 के अन्तर्गत वरिष्ठ सम्मान, छात्र-छात्राओं का सम्मान, विशेष सम्मान, नृत्य प्रतियोगिता सम्पन्न हुई । विगत दिवस श्री श्री 1008 अग्रसेन महाराज समाजवाद के प्रवर्तक की जयन्ती महोत्सव-2025 के अन्तर्गत आयोजित नृत्य प्रतियोगिता दो वर्गों में सम्पन्न हुई ।तत्पश्चात् छात्र-छात्राओं का सम्मान, वरिष्ठों का सम्मान, विशेष सम्मान आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष अग्रवाल, तहसीलदार कटनी नगर, अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, सरपंच, पंच परिषद कटनी, विशिष्ट अतिथि धन्यकुमार अग्रवाल, पूर्व मंडल पदाधिकारी रहे। अग्रसेन महाराज की पूजा अर्चना कर एवं दीप प्रज्जवलित का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
दो वर्गों का नृत्य सम्पन्न हुआ जिसमें वर्ग “अ” में प्रथम कु.अक्षिता अग्रवाल, द्वितीय- कु.अंशिका अग्रवाल एवं तृतीय आव्या अग्रवाल एवं वर्ग “ब” में प्रथम कु.सान्वी अग्रवाल, द्वितीय कु. आराध्या अग्रवाल एवं तृतीय में कु. अनन्या अग्रवाल रहीं ।
वरिष्ठों के सम्मान में श्री जगदीश प्रसाद अग्रवाल, रतन अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, हरीशचन्द अग्रवाल का पुष्प गुच्छों एवं श्री फल शाल से सम्मान किया गया ।
वरिष्ठ महिलाओं में श्रीमती गीता अग्रवाल, शशि अग्रवाल, सुशीला, सरोज अग्रवाल का सम्मान पुष्प गुच्छ, शॉल एवं सम्मान पत्र से किया गया । स्वाजातीय में सर्वाधिक अंक प्राप्त छात्र छात्राओं का सम्मान इस वर्ष तीन रैंक में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय में के.जी.वन से कक्षा बारहवीं तक किया गया है। छात्र छात्राओं के नाम निम्न है: -रैंक प्रथम में कु.आरबी अग्रवाल, कु. मायरा, कु, अंशिका, कु. अक्षिता, मा.कार्तिकेय, मा. सार्थक, मा.निकुंज, मा.आर्य, मा.अरिंदम, कु.आद्या, कु.कनक, कु, स्वर्णिका एवं कक्षा बारहवीं में कु० साक्षी अग्रवाल रहीं। कक्षा 11वीं में कोई अंकसूची नहीं आई थी।
रैंक द्वितीय में कु.राधिका अग्रवाल, कु.शनाया, मा. सार्थक, मा. संभव, मा.आरव, कु.आद्या, मा. सौम्य, मा.अर्जुन, कु.मानसी, मा.राघव, कु.अनन्या, कु. अपूर्वा एवं कक्षा बारहवीं में आदित्य अग्रवाल रहे । कक्षा 11वीं में कोई अंकसूची नहीं आई थी ।
रैंक तृतीय में के.जी. वन में कोई नहीं था, के.जी.2 में मा.अबीर अग्रवाल, कु. वैष्णवी, मा.आयुष, कु.श्रवन्या, कु. अंशिका, कुआराध्या, कु.अनन्या, मा.अक्षत अग्रवाल, कु.अन्वी, मा.नमन, मा.अंशुल एवं कक्षा 12वीं में कु अदिती अग्रवाल रहीं। कक्षा 11वीं में कोई अंकसूची नहीं आई।
छात्र छात्राओं का के.जी.1 से बारहवीं तक का सम्मान प्रथम रैंक में स्व.श्री प्रकाशचंद अग्रवाल “राजा भैया” (पूर्व उप सरपंच) की स्मृति में आदित्य प्रकाश, हर्षवर्धन अग्रवाल, देवपद परिवार कटनी द्वारा शील्ड देकर किया गया ।
इसी तरह से द्वितीय रैंक मे स्व.श्री मोतीलाल, स्व.श्री के.के.अग्रवाल “बैंक वाले” की स्मृति में श्रीमती शांति, नीरज, वैभव, विविध अग्रवाल कटनी द्वारा शील्ड देकर किया गया ।
एवं तृतीय रैंक में स्व.श्री परसादी लाल जी स्व.श्रीमती सावित्री देवी अग्रवाल की स्मृति में परसादी परिवार द्वारा शील्ड देकर किया गया ।
अग्रवाल समाज, अग्रवाल महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम निर्विघ्न शांति के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में महिला मंडल के पदाधिकारी, अग्रवाल नवयुवक मंडल के पदाधिकारी का भरपूर सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन कमलराज अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल ने किया। श्रीमती दीप्ति अग्रवाल, अनूप अग्रवाल ने समस्त उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। समाज की उपस्थिति उल्लेखनीय रही एवं हॉल खचाखच भरा रहा ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)