मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा का लाभ आपको मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र पर परिवार के सहयोग से नाम और काम दोनों मिलेगा। फिर भी आप अपने कार्य से संतुष्ट नहीं रहेंगे कम समय में ज्यादा कमाने की भावना मानसिक रूप से विचलित रखेंगी। आज आप धैर्य से कम ही काम लेंगे अनैतिक कार्यो में पड़ने की सम्भावना है। मन के विचार भी पल-पल में बदलने से सही निर्णय लेने में कठिनाई अनुभव करेंगे। आज केवल पैतृक सम्बन्धो द्वारा ही लाभ की संभावना बन रही है इसलिए परिजनों के साथ व्यर्थ की बहस ना ही करे तो बेहतर रहेगा। धन लाभ कम परन्तु समय से होगा। सन्तानो के व्यवहार में उदंडता आएगी।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप प्रातः काल से ही लघु यात्रा की योजना बना सकते है जिस कारण व्यवसाय के कार्य कुछ समय के लिए लंबित रहेंगे। यात्रा से लाभ होने की संभावना है। सामाजिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे परिवार के बुजुर्गो की कृपा से सम्मान में वृद्धि होगी परन्तु घर से बाहर आज अधिक समय मौन रहना ही बेहतर रहेगा। धन लाभ के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी बढ़ेगी। खर्च अनियंत्रित रहेंगे परन्तु सुख की चाह के आगे व्यर्थ नहीं लगेंगे। दोपहर का समय आलस्य में बीतेगा लेकिन संध्या के समय कार्यो में अधिक सक्रियता दिखाएँगे फिर भी लाभ आशानुकूल नहीं रहेगा। गृहस्थ सुख में कुछ कमी अनुभव होगी।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। स्वास्थ्य नरम रहने पर भी कार्यो को प्रभावित नहीं होने देंगे। प्रातः काल के समय व्यवसाय में लाभ निकट आते-आते किसी विवाद की भेंट चढ़ सकता है। लेकिन हिम्मत बनाये रखे आर्थिक दृष्टिकोण से दिन संतोषजक रहने वाला है। महिलाये कार्य क्षेत्र पर पुरुषों से बेहतर प्रदर्शन करेंगी बीच-बीच में मन मुटाव के प्रसंग भी बनेंगे परन्तु कार्य में बाधक नही होंगे। परिवार के बुजुर्ग आज आपसे किसी कारण से नाराज रह सकते है। घर के अन्य सदस्य भी बड़ो का ही पक्ष लेंगे जिससे स्वयं को अकेला अनुभव करेंगे स्थिति स्वतः ही सामान्य हो जायेगी धैर्य के साथ मौन बनाये रखें। व्यवसायी बचत कर सकेंगे।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपको सोचे कार्यो में अवश्य सफलता मिलेगी परन्तु आलस्य एवं अहम् की भावना को दूर रखना होगा। कार्य स्थल पर आज कुछ ऐसी परिस्थिति बनेगी जो लंबे समय तक लाभ देगी। अधिकारियो से आज तालमेल अच्छी तरह बैठा लेंगे अपने काम बनाने के लिए भी समय उपयुक्त है। सामाजिक क्षेत्र पर भी परिवार का नाम बढ़ाएंगे। विद्यार्थी वर्ग मेहनत का उचित फल ना मिलने से निराश रहेंगे। महिलाये कार्यो में असंतोष रखेंगी। आर्थिक लाभ आज अवश्य होगा लेकिन भविष्य की योजनाएं नहीं बना पाएंगे। घर का वातावरण लगभग सामान्य ही रहेगा। कंजूसी वृति आगे के लिये लाभ दायक रहेगी।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन मिला जुला रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में बिगड़े हुए कार्य बनते प्रतीत होंगे परन्तु मध्यान तक खिंचने पर दुविधा में फंसे रहेंगे किसी परिचित के गलत मार्गदर्शन के कारण महत्त्वपूर्ण अनुबंध हाथ से निकल सकते है। परन्तु संध्या तक संतोष जनक धन प्राप्ति हो जायेगी। भागीदारी में व्यापार की योजना बनेगी लेकिन आज नए कार्य आरंभ ना करें अन्यथा हानि होगी। दोपहर के आस-पास का समय धन के विषय में अधिक शुभ रहेगा आशा के अनुकूल कार्य संपन्न होने से थोड़ी मानसिक शांति मिलेगी। संध्या का समय बाहर की अपेक्षा घर में बिताना अधिक पसंद करेंगे। बुजुर्गो का सहारा रहने से संतान की चिंताओ से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक खरीददारी अंत समय में निरस्त करनी पड़ेगी।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप सभी कार्यो को निष्ठा एवं आत्मविश्वास से करेंगे सहकर्मियो का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। समय से पहले कार्य पूर्ण करने पर धन की आमद सुनिश्चित होने के साथ ही नए लाभ के अनुबंध मिलेंगे। आज किसी अन्य को मिलने वाला लाभ भी आपके पक्ष में आ सकता है इसके लिए थोड़ा बौद्धिक परिश्रम करना पड़ेगा। आकस्मिक व्यवसायिक यात्रा के योग बनेंगे परन्तु अंतिम क्षणों में निरस्त भी हो सकते है आज यात्रा का मन ना होने के कारण इससे आपको प्रसन्नता ही होगी। महिलाये गृहस्थ में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिए भी आगे आएँगी। संतान प्रतियोगी परीक्षा में आशानुकूल प्रदर्शन नहीं कर पाएगी।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन भी परिस्थियां प्रतिकूल बनी रहेंगी इसलिए अधिकतर कार्य व्यवहार के बल पर निकालने पड़ेंगे कार्यो में सफलता संदिग्ध रहेगी। अति महत्त्वपूर्ण कार्य भी विलम्ब से होने के कारण क्रोध आ सकता है। व्यवसायिक स्थल पर आर्थिक विषयो को लेकर किसी से तीखी बहस होगी। व्यवहार में नरमी रखना आज अति आवश्यक है अन्यथा लाभ की आशा ना रखें। दोपहर के बाद थोड़ा बहुत धन लाभ किसी की सहायता से हो सकेगा। महिला वर्ग नाराज होने पर गृहस्थ वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा मनाने में भी समय लगेगा। आस पड़ोसियों से भी मर्यादित व्यवहार रखें अकारण झगड़ा होने की संभावना है।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र से थोड़े बौद्धिक परिश्रम के बाद मन चाही सफलता मिल सकेगी। नौकरी पेशा जातक यदि कार्य क्षेत्र बदलने की सोच रहे है तो इसके लिए आज का दिन अवश्य लाभदायक रहेगा। बेरोजगारों को भी नविन रोजगार सुनिश्चित होंगे। धन लाभ के अवसर कई क्षेत्रों से उपस्थित रहेंगे परन्तु किसी भीं कार्य में आज ढील ना दे अन्यथा लाभ आशा के अनुरूप नहीं रहेगा। प्रतिस्पर्धी भी आज आपसे सलाह मांगेंगे। धर्म के प्रति आस्था बनी रहेगी। पारिवारिक वातावरण बीच में थोड़ा गर्म हो सकता है फिर भी स्थिति नियंत्रित रहेगी।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज प्रातः काल से ही आपके मन में नई-नई योजनाएं बनेंगी परन्तु इनको फलीभूत होने में अभी काफी समय लग सकता है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सामान्य बने रहने से कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे धन लाभ के लिए दोपहर के बाद तक इंतजार करना पड़ेगा। आज के दिन महिलाये सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यो में विशेष रूचि लेंगी इनमे आगे भी रहेंगी। नौकरी पेशा महिलाओं को घर एवं कार्य क्षेत्र पर तालमेल बैठाने में थोड़ी परेशानी रहेगी फिर भी संध्या के आस-पास शुभ समाचार मिलने से मानसिक राहत मिलेगी। धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके अंदर नई चेतना एवं स्फूर्ति का संचार होगा आध्यत्म योग में रूचि अधिक रहेगी। परोपकार की भावना अधिक रहने से विरोधियो के उटपटांग कुतर्कों का भी बुरा नहीं मानेंगे। दिन का पूर्वार्ध धार्मिक कृत्यों में व्यस्त रहेगा इससे कार्य क्षेत्र पर विलम्ब हो सकता है। आर्थिक आयोजन आज निर्विघ्न संपन्न होंगे भविष्य की योजनाओं पर भीं खर्च कर सकते है। आज आपको जितना भी लाभ मिलेगा उसी में संतोष कर लेंगे। मित्र परिचितों से शुभ समाचार की प्राप्ति आनंद को दुगुना करेगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण शारीरिक थकान रहेगी दोपहर के बाद पेट अथवा पीठ सम्बंधित समस्या हो सकती है।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन अधिकांश समय आपकी बुद्धि अस्थिर रहेगी। प्रातः काल से ही किसी कार्य को करने में रूचि नहीं दिखाएँगे इसके विपरीत सुखोपभोग में अधिक ध्यान भटकेगा। सरकारी कार्यो में लापरवाही के कारण हानि हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था रहेगी। सहकर्मी एवं अधीनस्थों के मनमाने व्यवहार के कारण स्वयं को लाचार अनुभव करेंगे। आज सुखोपभोग के साधनों पर आवश्यकता से अधिक खर्च होगा जिससे निकट भविष्य में धन सम्बंधित समस्या बनेगी। पारिवारिक उलझनों को मिल बैठ कर जल्द सुलझा ले अन्यथा गंभीर रूप ले सकती है। दोपहर के समय स्त्री वर्ग का सहयोग मिलने से स्थिति शीघ्र सुधरने की संभावना बढ़ेगी।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपके साथ आकस्मिक घटनाएं अधिक घटेंगी। आप जो भी कार्य करेंगे उसका निर्णय भी अचानक ही लेंगे जिससे आस पास के लोग आश्चर्य में रहने के साथ-साथ थोड़ी परेशानी भी अनुभव करेंगे। लोगो की अपेक्षाएं आपसे अधिक रहेंगी। प्रातः काल से जिस भी कार्य में जुटेंगे उसमे संध्या तक ही सफलता मिलेगी अथवा धन लाभ होगा। कार्य क्षेत्र पर जल्दबाजी में कार्य करेंगे फिर भी विलम्ब से पूर्ण होगा। पारिवारिक वातावरण आज पहले से बेहतर रहेगा एक दूसरे की भावनाओ को समझेंगे। घर के बुजुर्ग अथवा बच्चों की सेहत भी अचानक ख़राब होने के कारण अतिरिक्त कार्य बढेगा। लाभ-हानि समान रहेंगे।
आज का पंचांग
04 अक्टूबर 2025 शनिवार
हिन्दी माह अश्विन
तिथि द्वादशी 05:08:41pm
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र धनिष्ठा 09:08:18am
योग शूल 07:25:29pm
करण बव 05:56:07am
करण बालव 05:08:41pm
करण कौलव 04:10:49am
चन्द्र राशि कुम्भ
सूर्य राशि कन्या
रितु शरद
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत 2082
शक संवत 1947
वाराणसी
सूर्योदय 05:54:10am सूर्यास्त 05:42:14pm
दिन काल 11:48:04am रात्री काल 12:12:21pm
चंद्रोदय 03:55:24pm चंद्रास्त 03:43:04am
सूर्योदय
लग्न कन्या 16°50′ , 166°50′
सूर्य नक्षत्र हस्त चन्द्र नक्षत्र धनिष्ठा
पद, चरण
गे धनिष्ठा 09:08:18am
गो शतभिष 02:55:08pm
सा शतभिष 08:39:20pm
सी शतभिष 02:21:00am
आज का दिशा शूल पूर्व
ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो,9993874848

