युवा उत्सव प्रतियोगिता शासकीय कन्या महाविद्यालय, में साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन

कटनी।युवा उत्सव प्रतियोगिता शासकीय कन्या महाविद्यालय, में साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के निर्देशानुसार शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में युवा उत्सव महाविद्यालय स्‍तर पर अंतरकक्षा प्रतियोगिता 2025-26 के अंतर्गत तीन दिवसीय साहित्यिक, सांस्कृतिक और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में दिनांक 8 अक्टूबर 2025 को प्रथम दिवस साहित्यिक विधा की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात और प्रभारी प्राचार्य डॉ. साधना जैन के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और वंदना के साथ हुआ, जिसने समारोह में शैक्षणिक और सांस्कृतिक उत्साह का संचार किया। अपने उद्बोधन में डॉ. साधना जैन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षणिक क्षेत्र में अध्ययन-अध्यापन के साथ-साथ छात्राओं को अपनी अन्य प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने युवा उत्सव को एक ऐसा मंच बताया, जो छात्राओं को अपनी रचनात्मकता, बौद्धिकता और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।
इस अवसर पर प्रश्नमंच, वक्तृता और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नमंच प्रतियोगिता में दीपा गौतम ने प्रथम स्थान, संध्या पटेल, साक्षी कुर्मी दोनो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वक्तृता प्रतियोगिता में प्रिया पाण्‍डेय ने प्रथम, ईशा उपाध्‍याय ने द्वितीय और मनीषा अहिरवार ने तृतीय स्थान हासिल किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष मे खुशबू मिश्रा और विपक्ष मे रचना नावानी दोनों मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने अपनी तर्कशक्ति और वाक्पटुता से सभी को प्रभावित किया। इन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपने विचारों को स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित सभी लोग अभिभूत हुए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में साहित्यिक समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। प्रो. के.जे. सिंहा, डॉ. सुनील कुमार, श्रीमती बंदना मिश्रा, डॉ. संजयकांत भारद्वाज, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. अनिल द्विवेदी, भीम बर्मन, प्रेमलाल कोवरे, डॉ. फूलचंद कोरी, डॉ. अनिका वालिया, अनोद कुमार, लक्ष्मीनारायण माझी और श्री भोला नामदेव ने आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त, युवा उत्सव प्रभारी डॉ. रंजना वर्मा, डॉ. विमला मिंज, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, डॉ. अमिताभ पांडेय, डॉ. आर.के. गुप्ता, डॉ. वीणा सिंह,  विनेश यादव, डॉ. रोशनी पांडेय, नागेंद्र यादव,  पंकज सेन, आंजनेय तिवारी, डॉ. वंदना चौहान,  नम्रता निगम, प्रियंका सोनी, डॉ. रीना मिश्रा,  आरती वर्मा, श्रीमती सृष्टि श्रीवास्तव, श्रीमती श्वेता कोरी, डॉ. सोनिया कश्यप, श्रीमती रिचा पांडेय, श्रीमती पूनम गर्ग, डॉ. श्रद्धा वर्मा, श्रीमती रत्नेश कुशवाहा, डॉ. प्रतिभा सिंह, श्रीमती देववती चक्रवर्ती, डॉ. मैत्रयी शुक्ला, श्रीमती मीनाक्षी वर्मा और श्रीमती सुषमा वर्मा ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं, जिन्होंने न केवल प्रतियोगिताओं में भाग लिया, बल्कि अपने सहपाठियों का उत्साहवर्धन भी किया। यह आयोजन न केवल छात्राओं की प्रतिभा को उजागर करने का अवसर बना, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और नेतृत्व के गुणों को विकसित करने में भी सहायता प्रदान की। युवा उत्सव प्रतियोगिता 2025-26 का यह प्रथम चरण शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव रहा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)