सीजन के पहले सबसे घने कोहरे की मार, जनजीवन अस्त-व्यस्त*

कटनी। आज सुबह कटनी में सीजन का अब तक का सबसे घना कोहरा छाया रहा। तड़के से ही कोहरे की चादर ऐसी जमी सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और हाईवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा।
घने कोहरे के कारण सुबह की दिनचर्या पर भी असर पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ।
कोहरे के चलते ठंड में भी इजाफा दर्ज किया गया। लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। वहीं प्रशासन और यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने, धीमी गति से चलने और फॉग लाइट का उपयोग करने की अपील की है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है, ऐसे में नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)