साध्वी जन कल्याण समिति कटनी के द्वारा जल संचय अभियान के अंतर्गत प्रथम चरण में संगोष्ठी का आयोजन किया गया

कटनी।आज मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के सेक्टर क्रमांक 5 हीरवारा के प्रस्फुटन ग्राम सरसवाही में नवांकुर संस्था साध्वी जन कल्याण समिति कटनी के द्वारा जल संचय अभियान के अंतर्गत प्रथम चरण में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित ग्राम वासियों समिति के उपस्थित सदस्यों से जल संचय अभियान के अंतर्गत जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने हेतु प्रेरित किया गया, तत्पश्चात द्वितीय चरण में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम के बाहर बहने वाले नाला में श्रमदान के माध्यम लगभग बोरियों का बोरी बंधान किया गया।इस अभियान में विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र जी के मार्गदर्शन में संतोष बर्मन अंकुश श्रीवास आशा बर्मन सुधा बर्मन आदित्य कोल सुमित यादव अनिल यादव रोहित यादव अनु कोल मयंक नायक साध्वी निगम आदि का सराहनीय सहयोग ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष संत कुमार सेन सहित अन्य ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)