*भक्तिमय माहौल में बुजुर्ग तीर्थयात्रियों का जत्था हुआ द्वारका सोमनाथ के लिए रवाना महापौर श्रीमती प्रीति सूरी ने पार्षद साथियों के साथ किया तीर्थयात्रियों का आत्मीय स्वागत*

कटनी – मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के अंतर्गत भक्तिमय वातावरण में बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों का जत्था शुक्रवार को कटनी साउथ रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन द्वारा द्वारका सोमनाथ के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने निगम के पार्षद साथियों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्रा पर जा रहे यात्रियों का तिलकवंदन कर माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया और तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान मेयर इन काउन्सिल सदस्य श्रीमती बीना संजू बैनर्जी, एडवोकेट सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, वंदना राजकिशोर यादव, शकुंतला सोनी, समाजसेवी संजय तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।

जिले का साउथ रेलवे स्टेशन शुक्रवार को द्वारका सोमनाथ जानें वाले तीर्थयात्रियों और उन्हे तीर्थ यात्रा में भेजनें के लिए पहुंचे परिजनों से पूरा स्टेशन परिसर धर्म, आस्था, श्रद्धा के सैलाब से भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। यहां पहुंचे सभी 250 तीर्थयात्रियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

तीर्थयात्रियों की रवानगी के दौरान स्टेशन परिसर में डिप्टी कलेक्टर प्रदीप कुमार मिश्रा, एस.डीएम कटनी प्रमोद चतुर्वेदी सहित अन्य जिला अधिकारी एवं नगर निगम राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित तीर्थयात्रियों के परिजनों की मौजूदगी रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)