*बैडमिंटन इण्डोर हॉल माधव नगर में वुडन फ्लोरिंग कार्य का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण* 

कटनी। पुलिस अधीक्षक द्वारा बैडमिंटन इण्डोर हॉल, माधव नगर, जिला कटनी में चल रहे बैडमिंटन वुडन फ्लोरिंग के नवीनीकरण एवं मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी तथा संबंधित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।निरीक्षण के समय जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व में लगे वुडन फ्लोर को हटाकर उसके नवीनीकरण एवं सुधार/मरम्मत का कार्य मेसर्स अमेज स्पोर्ट्स, 214 अम्बेडकर नगर, तहसील हुजूर, भोपाल (म.प्र.) के माध्यम से प्रारंभ किया गया है। इस संबंध में  पुलिस अधीक्षक  द्वारा संबंधित एजेंसी के पदाधिकारी को समक्ष उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कुश्ती खिलाड़ियों के अभ्यास हेतु नगर निगम आयुक्त कटनी से कावसजी वार्ड में स्थित नवनिर्मित अखाड़ा हॉल में कुश्ती अभ्यास की व्यवस्था किए जाने संबंधी पत्राचार करने हेतु निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त खेलों इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षक श्रीमती रेखा द्वारा ऑर्डिनेंस ग्राउंड में अभ्यास के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं से अवगत कराया गया, जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ऑर्डिनेंस ग्राउंड के संबंधित पदाधिकारियों से नियमित अभ्यास के संबंध में पत्राचार किए जाने हेतु जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)