*मंगलवार, 10 फरवरी को निगम कार्यालय में होगी महापौर जनसुनवाई महापौर श्रीमती सूरी नागरिकों की समस्याओं पर करेंगी सीधी सुनवाई, देंगी त्वरित समाधान के निर्देश*

कटनी, 9 फरवरी। नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र, प्रभावी और पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की पहल पर मंगलवार, 10 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक नगर निगम कार्यालय स्थित मेयर इन काउंसिल कक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनसुनवाई के दौरान महापौर श्रीमती सूरी स्वयं उपस्थित रहकर नागरिकों के आवेदन, शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनेंगी। साथ ही वे संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों के समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण के निर्देश देंगी, ताकि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस पहल से नागरिकों को अपनी बात सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा और प्रशासनिक जवाबदेही एवं सुशासन को मजबूती मिलेगी। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मंगलवार, 10 फरवरी को निर्धारित समय पर नगर निगम कार्यालय पहुँचें तथा अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज अवश्य साथ लाएँ, जिससे उनके मामलों पर शीघ्र कार्रवाई की जा सके।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)