समर्थन मूल्य पर होने वाली गेहूं की खरीदी प्रारंभ होने की तिथियों में बार बार बढ़ोत्तरी करने सहित अन्य किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया

कटनी। समर्थन मूल्य पर होने वाली गेहूं की खरीदी प्रारंभ होने की तिथियों में बार बार बढ़ोत्तरी करने सहित अन्य किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कलेक्टर के नाम संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने से पूर्व सभी कांग्रेस जन जिला अध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह एवं शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर नारेबाजी की।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि वर्तमान भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण प्रदेश का अन्नदाता गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। गेहूं उपार्जन की तिथियों में बार-बार परिवर्तन 23 मार्च, 1 अप्रैल, 10 अप्रैल, 15 अप्रैल किए जाने से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है तथा उन्हें अपनी उपज बेचने में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों के ऋण वसूली की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित किए जाने के कारण बड़ी संख्या में किसान डिफाल्टर घोषित हो गए हैं। इसके परिणामस्वरूप किसानों को मजबूरी में अपनी उपज 2000 से 2200 रुपये प्रति क्विटल के कम दामों पर बेचनी पड़ रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं पड़ोसी राज्य राजस्थान में 16 मार्च से गेहूं उपार्जन प्रारंभ हो चुका है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है।गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया को तत्काल सुचारू रूप से प्रारंभ किया जाए। किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित की जाए। ऋण वसूली की समय-सीमा में वृद्धि कर किसानों को राहत प्रदान की जाए।किसानों को उचित मूल्य दिलाने ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं।
उपरोक्त समस्याओं का शीघ्र निराकरण कर किसानों को राहत प्रदान करें, अन्यथा जनआक्रोश को देखते हुए व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह,शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, ,गणेश राव, सत्येन्द्र सिंह भदौरिया,कल्लूदास बैरागी,अजय गर्ग,जितेन्द्र सिंह,सरमन चौधरी, मंगल सिंह,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील जायसवाल, रविंद्र (छोटू) सिंह बघेल, नरेंद्र सैनी, विकास निगम,राजेश जाटव, रमाकांत दुबे नदीम अहमद, अंबिका प्रसाद द्विवेदी , शरद द्विवेदी, रणजीत सिंह, अजय जसवानी, मनीषा सिंह सोलंकी, माया चौधरी, प्रियदर्शन गौर , नारायण निषाद ,श्याम यादव, जालिम यादव, पार्षद मनोज गुप्ता, समर, जय उरमलिया, गणेश नारायण गुप्ता, मजीद खान, मुन्ना भाई जान, रजनी वर्मा, सौम्या रंधेलिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)