कटनी। 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर क्योर जॉन होम्योपैथिक क्लीनिक, कटनी में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन के 271वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किया गया।
कार्यक्रम में कटनी जिले के कई वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सकों की उपस्थिति रही, जिनमें डॉ. विद्याभूषण खरे, डॉ. एम.के. सोनी, डॉ. डी.एस. चंदेल, डॉ. के.के. मौर्य, डॉ. प्रियंका गुप्ता, डॉ. सचिन कुशवाहा, डॉ. सोनाली कुशवाहा एवं डॉ. नरगिस शामिल रहे।
इस अवसर पर सभी चिकित्सकों ने डॉ. हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के विकास में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि होम्योपैथी आज भी एक प्रभावी और सुरक्षित चिकित्सा पद्धति के रूप में लोगों के बीच लोकप्रिय है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित चिकित्सकों ने होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।
विश्व होम्योपैथिक दिवस पर डॉ. हैनीमैन को किया याद

