कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह ने रविवार को जिले की बड़वारा‌ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया

कटनी।कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह ने रविवार को जिले की बड़वारा‌ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। वहीं जिलाध्यक्ष के दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।जिला कांग्रेस अध्यक्ष अपने बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम कछारी,परसेल और बड़वारा पहुंचे थे‌। जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर ग्राम स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की बात कही। साथ ही आम जनता के हर मुद्दों को उठाते हुए सरकार की जन विरोधी नितियों से उन्हें अवगत कराएं।आम जनता इन दिनों भाजपा सरकार की नितियों से परेशान हैं महंगाई चरम पर है, युवा रोजगार की तालाश में दर दर भटकने को मजबूर हो रहे हैं। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है जिससे किसानों सहित हर वर्ग भाजपा की जनविरोधी नीतियों दुखी हैं‌। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आम जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है।आम जनता के हर मुद्दों को उठाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरने का समय आ गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष के दौरे के दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विकास निगम,आदिवासी जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह,
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शैलेश जायसवाल,अंशु राजपूत, संदीप बैरागी,मंडलम अध्यक्ष नीलेंद्र सिंह, रणवीर सिंह एवं
डॉ अमृत लाल साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)