*विकास की ओर बढ़ता कदम: राजीव गांधी वार्ड में विकास कार्यों का शुभारंभ, सी.सी. नाली निर्माण हेतु भूमि पूजन सम्पन्न जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ आयोजन, दुर्गा मंदिर में लिया आशीर्वाद महापौर श्रीमती सूरी ने किया वार्ड का दौरा, नागरिकों से किया सीधा संवाद*

कटनी -नगर में विकास कार्यों को नई गति देते हुए रविवार को राजीव गांधी वार्ड में विभिन्न स्थानों में सी.सी.नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी,क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती प्रेमवती रजक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। लगभग 19 लाख 33 हजार की लागत से होने वाला यह कार्य क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

*नागरिकों को मिलेगा बेहतर आधारभूत सुविधा का लाभ*

इस निर्माण कार्य के पूर्ण होने के बाद वार्ड में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी साथ ही स्वच्छता व्यवस्था में भी सुधार आएगा। लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान के लिए यह कार्य स्वीकृत किया गया है, जिससे स्थानीय नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

*जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति*

कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य सुरेंद्र गुप्ता,ओमी अहिरवार, पार्षद सीमा श्रीवास्तव ,पूर्व महापौर रुक्मणी बर्मन,पूर्व पार्षद डब्बू रजक,सहित क्षेत्रीय नागरिक संजू मौर्य,सुमित गुप्ता,रजनीश सभरवाल,मनीष सभरवाल ओमप्रकाश गुप्ता,मोंटी गुप्ता,कमलेश गुप्ता,सुरेश गुप्ता,अतुल निषाद,मनोज दुबे,सुरेंद्र कुमार मिश्रा,निशी गुप्ता,डॉ विश्वास,मिथलेश गुप्ता,लक्ष्मी नामदेव,सुरेश रजक,श्री मयंक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और अधिक प्रभावशाली बना दिया।

*वार्ड का दौरा एवं जनसंवाद*

भूमि पूजन के पश्चात महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने संबंधित वार्ड का विस्तृत भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना, साथ ही मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी चुनौतियों की जानकारी ली।उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जाएगा, ताकि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल सके और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

*दुर्गा मंदिर में लिया आशीर्वाद, हुआ भव्य स्वागत*

कार्यक्रम के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने वार्ड स्थित दुर्गा मंदिर में भगवती का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर महापौर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का स्थानीय नागरिकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह, श्रद्धा और जनसहभागिता का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)