जिला कांग्रेस कमेटी की समन्वय समिति की बैठक नवनियुक्त जिला प्रभारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनु मिश्रा की

कटनी।जिला कांग्रेस कमेटी की समन्वय समिति की बैठक नवनियुक्त जिला प्रभारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनु मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को आस्था प्लाजा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह,शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति बैठक संपन्न हुई।बैठक में संगठन को मजबूत करने ब्लाक, मंडलम कमेटियों के गठन और आगामी चुनावी रणनीतियों पर बिन्दुवार चर्चा की गई। नवनियुक्त जिला प्रभारी मनु मिश्रा ने जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। साथ ही बीएलए 2 की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर बल दिया और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को विभिन्न क्षेत्रों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। समन्वय समिति की बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, रामनरेश त्रिपाठी, प्रियदर्शन गौर, हरिशंकर शुक्ला, राजेश चौबे,जालिम यादव, राकेश जैन कक्का, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, सौम्या राधेंलिया,हाजी गुलाम जाफर, प्रशांत जायसवाल, श्याम पाहुजा, राजेश जाटव, श्याम यादव,इस्तायक अहमद, गोल्डन पांडे, पंकज गौतम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे‌‌।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)