राइस मिल में काम करने के दौरान 30 फुट हाइट से गिरने पर युवक की हुई मौत ठेकेदार और मिल संचालक पर माधवनगर थाने में मामला दर्ज।

कटनी के माधव नगर थाना अंतर्गत कैंप क्षेत्र में संजय असरानी की राइस मिल में काम करने के दौरान एक युवक 30 फीट हाइट से नीचे गिर गया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई आपको बता दें कि माधव नगर पुलिस ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे बताया कि मामले की जांच के दौरान ठेकेदार और मिल संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया कल कैंप स्थित संजय असरानी की राइस मिल में ठेकेदार द्वारा टकला निवासी 35 वर्षीय शंकर लाल पटेल से बिना सुरक्षा उपकरण की 30 फीट ऊंचाई में काम कराया जा रहा था इस दौरान छत से नीचे गिरने पर शंकर लाल पटेल की अस्पताल में मौत हो गई जिस पर पुलिस ने जांच के बाद ठेकेदार राजेश ठाकुर और राइस मिल संचालक संजय आसरानी पर धारा 290,106(1)3(5) तहत मामला दर्ज किया गया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)