नवागत एसपी कटनी के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में हत्या के प्रकरण का हुआ खुलासा, हत्या करने वाला आरोपी कुठला पुलिस की गिरफ्त में, आरोपी जेल की सलाखों में

नवागत पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा पूर्ण सक्रियता के साथ अपने निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला पुलिस को सफलता हाथ लगी है। कुठला पुलिस द्वारा हत्याकाण्ड का खुलासा किया है । घटना का विवरण –दिनांक 31/05/2025 के दिन में करीब 12:00 बजे पहरुआ मण्डी गेट के सामने मृतक बख्तु उर्फ बखत्तु उर्फ बब्बू कुशवाहा और सुरेन्द्र शर्मा का विवाद गाली देने की बात को लेकर होने लगा था, उसी दौरान सुरेन्द्र शर्मा ने मृतक बख्तु उर्फ बखत्तु उर्फ बब्बू कुशवाहा को हाथ झापड़ एवं लात से मारपीट किया, मारपीट में बख्तु उर्फ बखत्तु उर्फ बब्बू कुशवाहा वही पर गिर गया जिससे मृतक बख्तु उर्फ बखत्तु उर्फ बब्बू कुशवाहा के बाये कान के पीछे सिर में, बाई आँख मे चोट आई, जिसे उपचार हेतु परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय कटनी रात्रि करीब 10 बजे ले जाया गया जहाँ पर उसकी रात्रि 11.40 बजे मृत्यु होने पर ड्यूटी डाँक्टर द्वारा अस्पताल पुलिस चौकी के माध्यम से कुठला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई । जिस पर कुठला पुलिस द्वारा मर्ग पंजीबद्ध कर शव का पंचनामा एवं जाँच कार्यवाही की गई तथा पीएम कार्यवाही जिला चिकित्सालय कटनी से कराई गई । डॉक्टर द्वारा मृतक की मृत्यु सिर में चोट आने के कारण होना अभिमत में दिया गया । मृतक बख्तु को वृद्ध एवं शारीरिक रूप से कमजोर होना जानते हुए भी सुरेन्द्र शर्मा द्वारा हाथ, थप्पड, लात से मारपीट कर सड़क में गिरा दिया जिससे मृतक को सिर में घातक चोट आई, जिसके परिणामस्वरूप बख्तु उर्फ बखत्तु उर्फ बब्बू कुशवाहा की मौत हो गई। मृतक की पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने पर आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धारा में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई तथा मामले के आरोपी सुरेन्द्र शर्मा पिता स्व0 जगदम्बा प्रसाद शर्मा उम्र 61 वर्ष निवासी पहरुआ गल्ला मण्डी थाना कुठला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई । आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहाँ से आरोपी को जेल भेज दिया गया है । गिरफ्तार आरोपी –सुरेन्द्र शर्मा पिता स्व0 जगदम्बा प्रसाद शर्मा उम्र 61 वर्ष नि0 पहरुआ गल्ला मण्डी थाना कुठला। विशेष भूमिका निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में उप निरीक्षक के के सिंह, विनोद सिंह, के सहायक उप निरीक्षक श्याम नारायण सिंह, प्रधान आरक्षक अजय यादव, रामेश्वर सिंह, आरक्षक सतेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, बालकृष्ण तिवारी एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)