*निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई*

कटनी। पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने पार्षद साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ हर्ष व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री पाठक ने कहा कि यह विजय देश के यशस्वी नेतृत्व, जनकल्याणकारी नीतियों एवं विकास के प्रति समर्पित सोच का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ कार्य करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है, जिसके कारण जनता का विश्वास लगातार बढ़ा है। श्री पाठक ने आगे कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा किए गए ऐतिहासिक निर्णय, पारदर्शी शासन व्यवस्था एवं गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं ने जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। यही कारण है कि आज देश के विभिन्न हिस्सों में जनता ने पुनः भाजपा पर अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने सभी पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इसी प्रकार जनसेवा के कार्यों में समर्पित भाव से जुटे रहें और शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं अंत में श्री पाठक ने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि जनविश्वास की विजय है, जो देश को विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में और अधिक सशक्त बनाएगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)