कांग्रेस ने बुधवार को जिले के बड़वारा विधानसभा मुख्यालय में किसान न्याय सत्याग्रह आंदोलन किया।

कटनी। कांग्रेस ने बुधवार को जिले के बड़वारा विधानसभा मुख्यालय में किसान न्याय सत्याग्रह आंदोलन किया।इस सत्याग्रह में जिले के किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह ने बताया कि यह सत्याग्रह भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ किसानों के हितों की लड़ाई है। उन्होंने आरोप कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण किसान पूरे वर्ष संकट का सामना करते हैं। किसानों को बुवाई के समय खाद और बीज की कमी रही, जिससे किसानों को भटकना पड़ता है।यूरिया की आवश्यकता होने पर किसानों को लंबी कतारें लगाने को मजबूर होना पड़ता है। जब इन दिनों यूरिया की कोई आवश्यकता नहीं है तो सरकार रैक रैक जिले में भेज रही है।उन्होंने यह भी कहा कि इन दिनों गेहूं खरीदी का दौर चल रहा है ऐसे में किसानों की उपज की खरीदी समय पर नहीं हो रही, पोर्टल में गड़बड़ी से किसान परेशान हैं।उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसान विरोधी यूएस टेड् डील होने तक इस तरह के सत्याग्रह आंदोलन जिले में जारी रहेंगे।वहीं इस मौके पर कांग्रेस के अन्य नेताओं ने संबोधित करते हुए एक स्वर में कहा कि सरकार की संवेदनहीन नीतियों से किसान चिंतित हैं और अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है।गेहूं खरीदी में संकट का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार की नीति ने किसानों के सामने गंभीर समस्या खड़ी कर दी है।किसान सत्याग्रह आंदोलन में जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद इजरायल, रंजीत सिंह,लल्लन सिंह, संदीप सिंह , जनपद सदस्य सुनील सिंह, श्रीराम पटेल,सचिन गर्ग,माधव तिवारी, कमलेश पांडे, राघवेन्द्र सिंह,अंशुल राजपूत एवं सियाराम देवरी सहित बड़ी संख्या में किसानों के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)