कटनी।श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर रोशन नगर की स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि हर वर्ष 13 मई को मंदिर का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया जाता है
समिति द्वारा इस बार भी मंदिर में विराजमान हनुमान जी, मां दुर्गा, शंकर भगवान, गणेश जी, राधे कृष्णा, विष्णु जी लक्ष्मी जी शनि देव, गौ माता, अंजनी माता की प्रतिमाओं का अभिषेक व पूजन किया गया और उसके पश्चात हवन व भंडारा आयोजित किया गया समिति द्वारा नवाचार करते हुए मंदिर स्थापना में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले समिति के संरक्षक मंडल के सदस्य मेवालाल शुक्ला, कामता प्रसाद चौबे, वामन राव करपते, विजय साहू, रामलाल कुशवाहा, हरवंश तिवारी, सुरजदीन सोनी, गोविन्द आरख, विष्णु पाल, पुरूषोत्तम गौतम, नीरज शुक्ला सहित मंदिर के पुजारी पंडित रामराज त्रिपाठी, सिपाही लाल शर्मा का साल- श्रीफल भेंटकर पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारा में महाप्रसाद भी ग्रहण कर मंदिर में विराजमान भगवान के दर्शन किए
कटनी की महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, समाजसेवी संजीव सूरी, समाजसेवी गौरव सूरी, प्रतिष्ठित व्यवसाई शानू गुप्ता सहित शहर के अनेकों संभ्रांत नागरिकों ने स्थापना दिवस समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई
समिति के अध्यक्ष मनोज गुप्ता एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष नीरज शुक्ला, सचिव संतोष श्रीवास्तव एडवोकेट, कोषाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, पूर्व पार्षद साक्षीगोपाल साहू, विजय बक्सरे, नवीन साहू, अशोक साहू, विष्णु पाल, प्रीतम सिंह पाली, लक्ष्मण दाहिया सहित सभी सदस्यों व स्थानीय लोगों ने उक्त आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान कियामनोज गुप्ता एडवोकेट पूर्व पार्षद
*श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर रोशन नगर का स्थापना दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया*

