कटनी। आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए शुक्रवार का दिन खुशियां और नई उम्मीदों को लेकर आया, जब प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत प्रेमनगर बस्ती में निर्मित आवासों का पारदर्शी तरीके से आवंटन किया गया। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 217 पात्र हितग्राहियों को लॉटरी पद्धति के माध्यम से पक्के आवास का आबंटन किया गया। यह कार्यक्रम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के मुख्य आतिथ्य एवं एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, पार्षद सीमा श्रीवास्तव की विशेष मौजूदगी में किया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी अनिल जायसवाल सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। आवास आवंटन प्रक्रिया के दौरान जैसे-जैसे हितग्राहियों के नामों की घोषणा हो रही थी परिसर में उत्साह, भावुकता और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा था। हितग्राही तालिया बजाकर आपस में खुशियां साझा कर रहे थे। अपने स्वयं के घर का सपना संजोए परिवारों के चेहरों पर संतोष स्पष्ट रूप से झलक रहा था। आयोजन के दौरान निगम प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए लॉटरी पद्धति अपनाई गई, जिसकी हितग्राहियों ने सराहना की।
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने हितग्राहियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल एक शासकीय योजना नहीं, बल्कि गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के सम्मानजनक जीवन का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार का सपना होता है कि उसका अपना सुरक्षित एवं स्थायी घर हो और केंद्र एवं राज्य सरकार की मंशा नागरिकों के इसी सपने को साकार कर रही है।
महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर निगम कटनी शहर के समग्र विकास के साथ-साथ आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने हितग्राहियों से अपील की कि वे अपने नए आवासों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखते हुए आदर्श आवासीय वातावरण विकसित करें। कार्यक्रम में उपस्थित हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से अपना घर मिलने पर प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त कर भावुक होकर कहा कि आज हमारा स्वयं के “अपने घर” का सपना साकार हो गया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)