*ग्राम बरतरा-बरतरी में शुरू हुई पेयजल आपूर्ति*

कटनी।विकासखंड बहोरीबंद के ग्राम बरतरा-बरतरी में नल-जल योजना ग्राम पंचायत द्वारा संचालित की जा रही है। आंधी- तूफ़ान के चलते 10-12 दिन पहले 11 केव्ही की बिजली लाइन का तार और खंभा टूट गया था।जिसे अब सुधार दिया गया है और नल जल योजना से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री पवनसुत गुप्ता ने बताया कि बीते शनिवार की रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नलकूप से 80 हजार लीटर क्षमता की पानी की टंकी भरकर रविवार को *सुबह 10:30 बजे से सर्किट वार पेयजल प्रदाय चालू* कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम बरतरा-बरतरी में पेयजल हेतु वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जहां ग्राम बरतरा में 9 हैण्डपम्प है और सभी चालू हैं । वहीं ग्राम बरतरी में 5 हैण्डपम्प है, जो सभी चालू हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)