*बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार बड़ी कार्यवाही, 02 ट्रैक्टर-ट्राली जप्त*

कटनी।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस द्वारा ग्राम निगहरा मोड़ क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते हुए 02 ट्रैक्टर-ट्राली जप्त कर कार्यवाही की गई। आज दिनांक 19.05.2026 को थाना बड़वारा पुलिस का हमराह स्टाफ ग्राम गश्त एवं जुर्म-जरायम पतासाजी हेतु क्षेत्र में रवाना था। भ्रमण के दौरान पुलिस टीम ग्राम निगहरा मोड़ पहुंची, जहां एक लाल रंग का महिन्द्रा ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के, पीछे नीले रंग की ट्राली में अवैध रेत भरकर परिवहन करते पाया गया। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम उमेश कुमार पटेल पिता रामजी प्रसाद पटेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम गणेशपुर थाना बड़वारा जिला कटनी बताया। इसी दौरान उसी स्थान पर एक अन्य लाल रंग का महिन्द्रा ट्रैक्टर मॉडल 575, पीछे नीले रंग की ट्राली में रेत भरकर आते पाया गया। चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दिलबहार कोल पिता जवाहर कोल, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम गणेशपुर थाना बड़वारा जिला कटनी बताया। दोनों वाहन चालकों से रेत परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, किन्तु वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके पश्चात दोनों ट्रैक्टर-ट्राली जप्त कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया तथा आरोपियों के विरुद्ध धारा 106 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि के.के. पटेल, उनि विष्णुशंकर जायसवाल, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र, प्रधान आरक्षक पवनराज एवं आरक्षक सुरेन्द्र ठाकुर की विशेष भूमिका रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)