मच्छर जनित बीमारियों के प्रसार पर नियंत्रण हेतु नियमित सफाई के साथ-साथ फागिंग अभियान भी जारी अंबेडकर वार्ड की विभिन्न गलियों में चला सघन फागिंग अभियान

कटनी – महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त  नीलेश दुबे द्वारा मच्छर जनित बीमारियों के नियंत्रण हेतु नगर की सुचारू सफाई व्यवस्था के दिए निर्देशों के परिपालन में रोजाना दो पालियों सुचारू सफाई व्यवस्था के साथ ही विभिन्न वार्डो में रोजाना फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है।  स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को निगम प्रशासन द्वारा अंबेडकर वार्ड में क्षेत्रीय वार्ड पार्षद की जानकारी एवं वार्ड दरोगा की मौजूदगी में विभिन्न गलियों मंे फागिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड स्थित गोपाल बाग, मित्र विहार कॉलानी, शुक्ला मोहल्ला, एयरटेल एवं वोडाफोन टॉवर के पास की गलियों, शर्मा मार्केट, सोनी बगीचा क्षेत्र बैलट घाट की विभिन्न गलियों सहित वार्ड के अन्य स्थलो मे फागिंग मशीन से रासायनिक धुएं का छिड़काव किया जाकर मच्छरों एवं मच्छर जनित बीमारियों के प्रसार पर नियंत्रण की कार्यवाही की गई।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)