निगमायुक्त नीलेश दुबे सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की रही मौजूदगी पौधारोपण अभियान में नागरिक गण आगे बढ़कर करें सहभागिता- महापौर श्रीमती सूरी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता की दिलाई शपथ

*महापौर श्रीमती सूरी ने अमीरगंज पार्क में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
कटनी – पर्यावरण को संरक्षित करने तथा वातावरण को शुद्ध रखने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रारंभ हुए पौधारोपण अभियान के तहत आज शनिवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम आयुक्त  नीलेश दुबे सहित निगम पार्षदों एवं क्षेत्रीय नागरिकों की मौजूदगी में रवीन्द्रनाथ टैगोर वार्ड, अमीरगंज में अटल आश्रय के सामने रिक्त पार्क स्थल पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

पौधारोपण कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सूरी निगमायुक्त नीलेश दुबे एवं मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व  सुभाष शिब्बू साहू, डॉ रमेश सोनी, एडवोकेट सुरेन्द्र गुप्ता, स्थानीय पार्षद विनोद यादव लाल, भुट्टू, पार्षद शकुंतला सोनी, पूर्व पार्षद रजनी विष्णु केवट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं पर्यावरण प्रेमियों द्वारा पार्क में विभिन्न प्रजातियों के नीम, आंवला, शीशम, गुलमोहर, कंजी, पीपल आदि के पौधों का रोपण किया जाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान महापौर श्रीमती प्रीति सूरी ने पार्क विकास हेतु ले आउट तैयार कर पार्क में ओपन जिम, झूले और पाथवे आदि का प्रस्ताव तैयार कराने का आदेश दिया तथा पार्क का नामकरण देवी अहिल्याबाई अमीरगंज पार्क के नाम पर किये जाने हेतु सुझाव दिया।पौधा बड़ा होनें तक देखभाल आवश्यक: महापौर श्रीमती सूरी

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते हुए सभी से स्वच्छता के लिए प्लास्टिक का उपयोग नहीं करनें तथा स्वेच्छा से आगे आकर एक पेड़ मॉ के नाम अभियान में सहभागिता कर पौधारोपण करनें तथा पौधे केे बडे़ होने तक उसकी  देखरेख करने का आव्हान किया।

पानी टंकी का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश पौधारोपण कार्यक्रम के उपरांत महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त  नीलेश दुबे द्वारा निर्माणाधीन 2 लाख लीटर की पानी की टंकी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बताया गया कि टंकी निर्माण का कार्य पूर्ण हो गया है। जिसपर महापौर श्रीमती सूरी द्वारा शीघ्र ही टंकी का लोकार्पण कराकर जलापूर्ति सुनिश्चित करने की बात कहे जाने जाने पर क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया

क्षेत्रीय पार्षद विनोद यादव ने बताया कि नवनिर्मित दो लाख लीटर की पानी की टंकी से जहां एक ओर वार्ड की जलापूर्ति और भी बेहतर तरीके से हो सकेगी वही पार्क का विकास हो जाने से स्थानीय नागरिकों के मनोरंजन एवं स्वास्थ्य गतिविधियों हेतु एक बेहतर विकसित स्थल भी मिलेगा। इन विकास कार्यों की स्वीकृति हेतु क्षेत्रीय पार्षद विनोद यादव द्वारा महापौर के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम उपयंत्री संजय मिश्रा, अश्विनी पांडेय, मृदुल श्रीवास्तव, मोना करेरा सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक सर्व श्री संजय गौतम, संतोष पांडेय, भूरे लाल यादव, छत्रपति कुशवाहा, रमेश खटीक, राम सुमन, ओमप्रकाश मातृशक्ति सिया बाई विश्वकर्मा, सीमा चौरसिया, सरला शुक्ला, मानबाई, पदमा बाई सहित काफी संख्या में स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)