अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता भारत स्थापना दिवस पर मंचसीन अतिथियों के करकमलों द्वारा समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी को स्मृति प्रतीक चिन्ह भेंट देकर किया सम्मानित

कटनी / अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता भारत का पांचवा स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मिलकर मनाया गया कार्यक्रम का आयोजन इंडियन कॉफी हाउस में अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता भारत कटनी जिला अध्यक्ष अधिवक्ता नानक देवानी के नेतृत्व में आयोजित किया गया .. कार्यक्रम अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता भारत जिला कटनी की टीम द्वारा आज 31 मई 2026 अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता भारत भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चंद्रकुमार वलेजा जी के मुख्य अतिथ्य में एंव कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक माननीय कैलाश नारायण गौतम जी ने की …विशिष्ट अतिथ्य राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी माननीय करण शाक्य कक्काजी सीनियर अधिवक्ता टैक्स बार लॉ ऐशोसिऐशन के अध्यक्ष सीनियर अधिवक्ता हरीशचंद नांरग उपाध्यक्ष अधिवक्ता राकेश निगम सीनियर अधिवक्ता ललित तिवारी,अधिवक्ता अशोक तिवारी जिला अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष संतु परौहा,सीनियर अधिवक्ता राजकुमार बक्शी सहित अतिथिगण द्वारा सर्वप्रथम मां भारतीय के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ.. कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन कटनी मीना सिंह बघेल अधिवक्ता ने किया ..। मंचासीन अतिथियों का स्वागत वंदन अभिनंदन जिलाध्यक्ष नानक देवानी, जिला अधिवक्ता संघ कार्यकारिण सदस्य मांडवी पांडेय,एड0 शिखा पांडेय,एड0 वीणा नामदेव,एड0पूनम रैदास एंव समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी मातृशक्तियों द्वारा रोली तिलक व पुष्प गुच्छ भेंट देकर सम्मानित किया  कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत में अधिवक्ता हित, कल्याण, सुरक्षा और सम्मान के लिए संघर्षरत अधिवक्ताओ की सुरक्षा खासकर सम्मानित मातृशक्तियों का ध्यान रखा जाए और इस पुनीत अवसर पर अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता भारत के पांचवे स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित अधिवक्ता मातृशक्ति और सीनियर जूनियर अधिवक्ताओ का आत्मीय भव्य सम्मान स्मृति प्रतीक चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया गया .।
इस अवसर पर समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा मानवता जनहितार्थ कार्यों हेतु स्मृति प्रतीक चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया गया और आगे भी ऐसे ही नेक कार्य करने की अपेक्षा की गई .इस अवसर पर अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता भारत कटनी टीम विशेष सराहनीय सहयोग समाजसेवी सुश्री लता खरे, एड0 वंदना झामनानी,एड0 मनु साहु,एड0 अरूण जैसवानी,एड0 उमाकांत पटेल,एड0 निगार सुल्ताना,मुस्कान चीजवानी,वंदना गैलानी सहित सम्मानित मातृशक्तियां एंव……. अधिवक्तागण साथियों की गरिमामय उपस्थित मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ…। इस अवसर पर सभी सम्मानित अतिथिगण एंव समस्त पदाधिकारीगणों स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई….

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)