*बड़वारा पुलिस का अवैध रेत माफियाओं पर शिकंजा, एक ही दिन में 03 ट्रैक्टर- ट्रॉली जप्त”*

कटनी।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज परिवहन एवं उत्खनन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डीएसपी मुख्यालय  रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की गई हैं। *घटना का संक्षिप्त विवरण -* दिनांक 08 जून 2026 को थाना बड़वारा पुलिस द्वारा ग्राम गश्त एवं अपराधियों की पतासाजी के दौरान ग्राम निगहरा मोड़, रोहनिया, परसेल एवं बिलायतकलां क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन की सूचना पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम रोहनिया में एक लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर एवं ट्रॉली में अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाया गया। वाहन चालक ने अपना नाम सागर कोल पिता कमलेश कोल, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम रोहनिया थाना बड़वारा बताया। इसी प्रकार ग्राम परसेल में एक आयशर ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर चालक आजाद रौतेल पिता राजेश रौतेल, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम परसेल थाना बड़वारा से पूछताछ की गई।

वहीं ग्राम बिलायतकलां मेन रोड पर एक महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर चालक सिपाही केवट पिता कौशल केवट, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बिलायतकलां थाना बड़वारा से पूछताछ की गई।

तीनों वाहन चालकों से रेत परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके पश्चात पुलिस द्वारा तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया तथा उनके विरुद्ध धारा 106 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की ग कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक के.के. पटेल, सउनि रघुवीर सिंह, सउनि महेश प्रताप सिंह, आरक्षक दीपक सिंह, बृजलाल प्रजापति, गौरीशंकर राजपूत एवं शिवप्रकाश तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)