एमजीएम हॉस्पिटल, कटनी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

कटनी। एमजीएम हॉस्पिटल, में आज निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लिया। शिविर के दौरान सैकड़ों मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही आवश्यकतानुसार निःशुल्क रक्त जांच एवं एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच) स्क्रीनिंग भी की गई।
शिविर में महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जरी विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ तथा मुख एवं ओरल कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें रोगों की रोकथाम, समय पर उपचार एवं स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान जिन मरीजों में ऑपरेशन अथवा विशेष उपचार की आवश्यकता पाई गई, उन्हें आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पूर्णतः निःशुल्क उपचार एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
एमजीएम हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं सुलभ कराना तथा आयुष्मान भारत योजना का अधिक से अधिक लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है। अस्पताल भविष्य में भी जनहित में इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन करता रहेगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)