*मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक में सर्वधर्म जनसेवा समिति द्वारा पल्स पोलियों का बूथ लगाया.दों बूंद जिंदगी पल्स पोलियो का यह महाअभियान 28 जून से 30 जून तक तीन दिन चलेगा*

कटनी/ सम्पूर्ण भारत वर्ष में राष्ट्रीय पल्स पोलियों के इस महाअभियान को सफल बनाने समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा सर्वधर्म जनसेवा समिति के तत्वावधान में रफी अहमद किदवई वार्ड नंबर 16 यू पी एच सी वंशकार प्रेमनगर बस्ती में पल्स पोलियो का बूथ लगाकर लगभग 200 बच्चों को दों बूदं जिंदगी की दवा पिलाई गई ..
कार्यक्रम में मुख्य अतिथ्य अनुसूचित जनजातीय बालक छात्रावास अधीक्षक ए के मेहरा एंव कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सैनी ने की विशिष्ट अतिथ्य शहरी क्षेत्र ANM श्रीमति सुलोचना सिंह आशा कार्यकर्ता श्रीमति गौरी गोस्वामी सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारीगण की गरिमामय उपस्थित रही..इस पुनीत कार्य मे मुख्य अतिथि ए के मेहरा द्वारा नन्हे मुन्ने नटखट बच्चो को दों बूंद पल्स पोलियों की दवा पिलाई गई उक्त अवसर पर समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों के साथ आये अभिभावकों अपने स्वास्थ्य को सुखमय जीवन व्यतीत करने और दों बूंद पल्स पोलियों की दवा कयो पिलाई जा रही है उसका महत्व बताया और अपने आस-पास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें और कुछ भी खाने पीने से पहले बच्चों के हाथों को साबुन से अच्छी तरह धुलाकर ही खाने के लिए प्रेरित किया साथ ही शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़कर उनके उज्जवल भविष्य बेहतर बनाए रखने प्रेरित किया..राष्ट्रीय पल्स पोलियों के इस महाअभियान मे विशेष सराहनीय सहयोग सर्वधर्म जनसेवा समिति प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सैनी द्वारा बूथ पर आये नन्हे मुन्ने बच्चों और उनके अभिभावको मीठी मीठी बिस्कुट ट्राफी वितरित की..।
इस अवसर पर संजीवनी क्लीनिक सहायक सुश्री मुस्कान तिवारी , सक्रिय स्टाफ सदस्य अंकित बर्मन सहित आसपास के नन्हे मुन्ने नटखट बच्चों की टोली और उनके परिवारजनों की गरिमामय उपस्थित रही

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)