मेलों में अवैध शराब का विक्रय करने वाला माधव नगर पुलिस की गिरफ्त में माधवनगर पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के निर्देशन एवं थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में थाना माधवनगर पुलिस को एक बडी सफलता मिली ।
घटना विवरण:- संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07/06/25 को सायं ईलाका भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा एक व्यक्ति सुजुकी एक्सेस स्कूटी में बोरी में भर कर शराब बेचनें की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर माधवनगर पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर दविश दिया गया जिसमे एक व्यक्ति स्कूटी नं.MP21NP3772 में प्लास्टिक की तीन बोरी में शराब पाव भरे हुए थे जिसकी तलाशी लेने पर देशी मदिरा शराब रखी हुई मिली जिससे शराब विक्रय किए जाने संबंधी दस्तावेज मांगे गए जो कोई वैध लायसेंस नहीं होना बताया. नाम पता पुछनें पर अपना नाम रितिक भोजवानी पिता गोकुलदास भोजवानी नि.हास्पिटल लाईन माधवनगर बताया । आरोपी रितिक भोजवानी के पास शराब विक्रय का दस्तावेज न होने से 350 पाव देशी प्लेन /मशाला अवैध शराब कुल 63 लीटर की 35000/- रुपये जप्त कर अप.कं 525/25 धारा 34(2) आब.अधि.का पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई । आरोपी से घटना में प्रयुक्त सुजुकी एक्सेस क्र. MP21NP3772 जप्त की गई । आरोपी द्वारा यह माल कहाँ से लाया जा रहा था । जिस संबंध में पूछताछ हेतु आरोपी को पुलिस रिमांड लिया गया है । आरोपी नें पूछताछ में बताया की वह हाट मेलों में गुपचुप तरीके सें फुटकर शराब बेचता रहता है । पुलिस नें प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।
महत्वपूर्ण भूमिका:- थाना माधवनगर पुलिस की इस रेड कार्यवाही में सउनि यज्ञनारायण आर.राघवेन्द सिंह, विनोद विश्वकर्मा .अनूप सिंह .मणी सिंह आदि प्रमुख भूमिका रही ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)