मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धि को जन जन तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की महत्वपूर्ण बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष ने दी अहम जानकारियां

कटनी। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार की उपलब्धियों से गौरवान्वित है। 11 साल में देश की तश्वीर बदलने वाली मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरे उत्साह से जुटेगा। यह विचार आज सीएल प्लाजा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने व्यक्त किये।उन्होंने अगले एक माह तक संगठन के चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष रवि खरे ने बताया कि कैसे देश और प्रदेश की सरकार विकसित राष्ट्र की कल्पना साकार करने में जुटी है। जिला कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा ने तिथिवार आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला, जिला कार्यालय सह मंत्री यज्ञदत्त मिश्रा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष हीरामणि बरसैयां मंचासीन थे। मंडल अध्यक्ष रजत जैन ने सभी का स्वागत करते मंडल की गतिविधियों की जानकारी दी। भारतमाता पंडित दीनदयाल जी श्यामाप्रसाद जी के तैल चित्र में पुष्प अर्पण के साथ बैठक प्रारम्भ हुई। इस बैठक में कार्यक्रम संयोजक तथा उनकी टीम का परिचय भी हुआ। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री प्रदीप उपाध्याय एवं आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष राजकुमार चक्रवर्ती ने किया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अजय निषाद, अहमद बक्श, सचिन अग्रहरि, शांति शर्मा, निशा नामदेव, ज्योत्स्ना सोनी, सुनीता गुप्ता, ममता गुप्ता, नवीन चक्रवर्ती, अजय मेघानी, दीपक दासवानी, ब्रजेश बनाफर, मनोज बाझल, जितेंद्र नामदेव, कृष्णा गुप्ता, भगवान दीन त्रिपाठी, मयंक विश्वकर्मा, अंकित मिश्रा, विनोद प्यासी, शुभांक गौर, मुकेश जायसवाल, मोहनलाल निषाद आदि कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित थे।

आशुतोष शुक्ला
जिला मीडिया प्रभारी

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)