बैलट घाट क्षेत्र एक खाली पड़े प्लॉट मे एक साथ दिखा सांप का जोड़ा,कौतूहल में उमड़ पड़ी देखने के लिए लोगों की भीड़

कटनी।। नगर के बैलेट घाट में रविवार देर रात्रि को एक सांप का जोड़ा साथ देखने को मिला है। जहां के एक प्लाट में सांप के जोड़े को अठखेलियां करते हुए देखा गया. वहां मौजूद लोगों ने इन्हें नाग-नागिन का जोड़ा बताया. जानकारी जंगल मे लगी आग की तरह फैल गईं और सांपों को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। दरअसल, बैलेट घाट मे खाली पड़े प्लाट में सांप का जोड़ा दिखा। लोगों का कहना है कि दो सांप एक साथ बहुत ही कम देखने को मिलते है। ऐसे में लोग इसे दुर्लभ दृश्य मान रहे है। लोगों ने सांप के जोड़ा को देखने के बाद यह भा कहा कि ये नाग-नागिन का यह जोड़ा है, स्थानीय लोगों ने बताया कि सांप का यह जोड़ा करीब एक घंटे तक एक साथ थे और काफी ऊपर तक उठ रहे थे। इस दौरान कई लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल पर कैद किया। लोग इन्हें देखकर तरह-तरह की बाते कर रहे हैं और कुछ इसे प्राकृतिक प्रेम का प्रतीक मान रहे हैं, तो कुछ लोग इसे किसी शुभ घटना का संकेत मान रहे थे।
सेन समाज विकास संगठन युवा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष,गौ रक्षा कमांडो फोर्स जिला अध्यक्ष अमिता श्रीवास के अनुसार सापों का आकार लगभग 8 फीट से ऊपर है। स्थानीय लोगों में कौतूहल के साथ दहशत का माहौल पूरे क्षेत्र में बना रहा। जिसकी सूचना गौ रक्षा कमांडो फोर्स की टीम को दी गई सूचना प्राप्त होते ही तत्काल स्थान पर पहुंचकर पशु प्रेमी जितेंद्र बर्मन और स्थानीय लोगों की मदद से सर्प को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)