विद्यार्थी आज का नागरिक है, विद्यार्थियों को ना केवल नागरिक अधिकारों का ज्ञान होना चाहिए,अपितु नागरिक कर्तव्यों के प्रति अपनी जवाबदारी भी निभाना चाहिए,विद्यार्थियों को अपने अध्ययन के साथ साथ समाज और देश के प्रति अपने कार्यों का भान होना चाहिए।

कटनी/  विद्यार्थी आज का नागरिक है, विद्यार्थियों को ना केवल नागरिक अधिकारों का ज्ञान होना चाहिए,अपितु नागरिक कर्तव्यों के प्रति अपनी जवाबदारी भी निभाना चाहिए,विद्यार्थियों को अपने अध्ययन के साथ साथ समाज और देश के प्रति अपने कार्यों का भान होना चाहिए।कटनी के युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों के साथ साथ नशा उन्मूलन के कार्यों में लगना चाहिए। उक्ताशय के उदगार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह अमित कनकने ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 78 वीं स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह में स्थानीय नगर निगम ऑडिटोरियम बस स्टैंड कटनी में विशिष्ठ अतिथि के रूप में व्यक्त किए
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा जी ने कहा कि अपनी शारीरिक बौद्धिक भौतिक शक्ति का जागरण कर आप अपने समाज परिवार और देश के लिए कार्य कर सकते हैं।शक्ति को सकारात्मक कार्यों में लगाइए
हमें आलोचना से डरना नहीं है,हमें आलोचना से सीखना है,आलोचना हो रही है मतलब आप आगे बढ़ रहे हैं आने वाला समय महत्वपूर्ण है विद्यार्थियों को अपने सामाजिक परवेश की जानकारी जुटाकर सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता करनी चाहिए,अपने जीवन का एक लक्ष्य बनाकर उसमें जुट जाना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विधार्थी परिषद के प्रांत सहमंत्री शिवेंद्र चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति के रूप में संगठित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने परिषद की कार्यपद्धति, छात्रहित के आंदोलनों एवं सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से संगठन से जुड़कर समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।कार्यक्रम में नगर के विभिन्न विद्यालयों से आए सैकड़ों विद्यार्थियों ने सहभागिता की। पूरे आयोजन के दौरान राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं उत्साह का वातावरण बना रहा। अंत में आभार नगर मंत्री अवध पांडेय ने दिया तत्पश्चात वंदे मातरम् गीत का सामूहिक गायन किया और कार्यक्रम समापन ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला कार्यवाह  संजय त्रिपाठी, विभाग प्रमुख श्रीकांत शुक्ला सर,विभाग संयोजक सीमांत दुबे जी,जिला प्रमुख अनिल गर्ग सर, जिला संयोजक संजय, नगर उपाध्यक्ष डॉ भूपेंद्र शुक्ल, डॉ जय प्रकाश अवस्थी, रचना गर्ग, साक्षी , प्राची, सिमरन, विवेका आदि नगर के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)