सांसद बंटी विवेक साहू आंधी-तूफान, तेज बारिश और तमाम कठिनाईयों के बीच भी 9 दिनों से लगातार कर रहे 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा सांसद छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर की 274 किमी की धार्मिक पदयात्रा पूरी कर कटनी जिले में पहुंचे

सांसद बंटी विवेक साहू आंधी-तूफान, तेज बारिश और तमाम कठिनाईयों के बीच भी 9 दिनों से लगातार कर रहे 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा सांसद छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर की 274 किमी की धार्मिक पदयात्रा पूरी कर कटनी जिले में पहुंचे सिहोरा के विधायक सहित भाजपा के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और आमजनों ने किया सांसद का अभिनंदन और भव्य स्वागत सांसद अपने दृढ़ संकल्प के साथ मैहर तक 14 दिन में पूरी करेंगे 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा कटनी होते हुए मैहर पहुंचेगी सांसद की 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा

कटनी। सांसद बंटी विवेक साहू अपने दृढ़ संकल्प के साथ पिछले 9 दिनों से आधी तूफान, तेज बारिश और तमाम कठिनाईयों के बीच भी लगातार धार्मिक पदयात्रा कर रहे है। इस बीच सांसद ने छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर की 274 किमी की धार्मिक पदयात्रा पुरी करते हुए कटनी जिले में प्रवेश कर लिया है। सांसद बंटी विवेक साहू ने 1 जुलाई को छिंदवाड़ा से अपनी धार्मिक पदयात्रा की शुरूआत की थी, वे 14 दिन में 14 जुलाई को मैहर तक 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा पुरी करेंगे। सांसद अपने सैकड़ों पदयात्रियों के साथ में 14 जुलाई को मैहर में मां शारदा में दरबार में माथा टेककर मां शारदा से मध्यप्रदेश सहित छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के आमजनों की सुख, समृद्धि, वैभव और खुशहाली की कामना के साथ अच्छी बारिश की प्रार्थना भी करेंगे।

पूरे प्रदेश में आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाएगी सांसद की धार्मिक पदयात्रा

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के राज्यपाल माननीय मंगुभाई पटेल ने सांसद बंटी विवेक साहू को भेजे गए पत्र में लिखा था कि सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा जनकल्याण और देश की समृद्धि के लिए छिन्दवाड़ा, सिवनी, जबलपुर, कटनी व मैहर तक की पदयात्रा किए जाने का निर्णय स्वागत योग्य है। उन्होंने पत्र में लिखा था कि माँ शारदा 51 शक्तिपीठों में से एक है, वे विद्याकला और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी है, उनके चरणों में समर्पित आराधना सराहनीय पहल है। सांसद बंटी विवेक साहू की धार्मिक पदयात्रा मंगलकारी सिद्ध होगी।

*सांसद ने कटनी जिले में किया प्रवेश, सिहोरा के जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत*

मध्यप्रदेश सहित छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के आमजनों की सुख, समृद्धि, वैभव और खुशहाली की कामना के साथ अच्छी बारिश की प्रार्थना को लेकर अपनी 14 दिवसीय 375 किमी की छिंदवाड़ा से मैहर तक की धार्मिक पदयात्रा पर निकले सांसद बंटी विवेक साहू छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर जिले की 274 किमी धार्मिक पदयात्रा पुरी करते हुए 9 जुलाई को देर शाम कटनी जिले के छपरा में प्रवेश कर लिया है। गुरूवार को सिहोरा विधायक संतोष वरकड़े, सिहोरा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति रश्मि मनेन्द्र अग्निीहोत्री, सिहोरा जनपद पंचायत सदस्य नीरज पांडे, अखिल भारतीय असाटी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय असाटी, साहू समाज के पदाधिकारियों एवं बडी संख्या में भाजपा के अन्य पदाधिकारियों सहित छिंदवाड़ा से पहुंचे भाजपा के अन्य जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं आमजनों ने सांसद बंटी विवेक साहू का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया और इस धार्मिक पदयात्रा में शामिल भी हुए।

*अब कटनी होते हुए मैहर पहुंचेगी सांसद की धार्मिक पदयात्रा*

विदित हो कि सांसद बंटी विवेक साहू की 14 दिवसीय 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा छिंदवाड़ा, सिवनी और जबलपुर के बाद अब कटनी होते हुए मैहर पहुंचेगी। कटनी में 10 जुलाई को दद्दा धाम में रात्रि विश्राम होगा तदोपरांत 11 जुलाई को प्रातः यात्रा प्रारम्भ होगी। इस दौरान सांसद अपने सैकड़ों पदयात्रियों के साथ में अंतिम 4 दिनों मेें 110 किमी की धार्मिक पदयात्रा करेंगे। सांसद बंटी विवेक साहू 14 जुलाई को मैहर पहुंचकर मां शारदा के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करते हुए प्रदेश सहित छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के आमजनों की सुख, समृद्धि, वैभव और खुशहाली की कामना के साथ अच्छी बारिश की प्रार्थना भी करेंगे। 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू प्रतिदिन सुबह और देर शाम को पदयात्रा की सफलता की कामना के साथ में मां शारदा की पूजा अर्चना व आरती के साथ धार्मिक पदयात्रा की शुरूआत और संपन्न करते है। इस दौरान वे पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पदयात्रा के मार्ग में 10 हजार पंचतत्व सीड बॉल और विभिन्न स्थानों वनविभाग एवं आमजनों के सहयोग से पौधे रोपित भी कर रहे है।

आशुतोष शुक्ला
जिला मीडिया प्रभारी, कटनी

आशीष कटकवार
पी.आर.ओ.
सांसद कार्यालय परासिया रोड छिंदवाड़ा

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)