*थाना स्लीमनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बड़ी मात्रा में अवैध शराब के साथ 05 आरोपी गिरफ्तार, वाहन जप्त*

कटनी: पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,  तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) के मार्गदर्शन में अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना स्लीमनबाद पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के विरुद्ध एक बड़ी सफलता प्राप्त की है।दिनांक 09/07/2026 को शारदा मार्बल थाना स्लीमनाबाद के सामने चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की ईको कार (क्रमांक MP 20 ZA 1151) को रोककर तलाशी ली गई वाहन की तलाशी में 08 पेटी देसी मसाला शराब और 02 पेटी देसी शराब (कुल 10 पेटी) कीमती 50,000/- रुपए एवं एक सफेद रंग की मारुति इको कार कीमती 4,00,000/- रुपये बरामद की गई है। पुलिस ने अवैध शराब और वाहन को जप्त कर लिया है मौके पर कार चालक सहित कुल 05 आरोपी 1.उमेश दीक्षित पिता स्व रामवरण दीक्षित उम्र 47 वर्ष नि ग्राम हरदी थाना उमरियापान 2.जय कुमार पटेल पिता शिवकुमार पटेल उम्र 35 वर्ष नि ग्राम पड़रिया खुर्द थाना उमरियापान 3.नीरज पटेल पिता रामदास पटेल उम्र 27 वर्ष नि ग्राम सिमरिया थाना ढीमरखेड़ा 4.सनित पटेल पिता प्रेम लाल पटेल उम्र 22 वर्ष नि ग्राम पड़रिया खुर्द थाना उमरियापान 5.आनंद उर्फ सोनू पटेल पिता चैनू लाल पटेल उम्र 29 वर्ष नि ग्राम पड़रिया खुर्द थाना उमरियापान को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध थाना स्लीमनबाद में अपराध क्रमांक 453/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी गणों को माननीय न्यायालय कटनी के समक्ष पेश किया गया।
विशेष भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी स्लीमनबाद के साथ उपनिरीक्षक सिद्धार्थ राय, प्र.आर. 686 तेज प्रकाश सिंह, प्र.आर. 509 प्रेम शंकर पटेल, प्र.आर 444 लखन पटेल, आर 340 मनीष पटेल एवं आर. 359 रोहित पाटकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)