*रामकृष्ण परमहंस वार्ड में जनसुविधाओं को मिला नया आयाम,मुस्लिम बस्ती में बेहतर आवागमन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वार्ड की वरिष्ठ महिला के करकमलों से हुआ सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन हर वार्ड का संतुलित विकास ही नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता-महापौर*

कटनी-नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं नागरिकों को बेहतर आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार 16 जुलाई को रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 34 के मंगल नगर स्थित मुस्लिम बस्ती में लगभग 12.49 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सी.सी. रोड का भूमिपूजन महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती शकुंतला सोनी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में वार्ड की वरिष्ठ महिला के करकमलों से संपन्न कराया गया। भूमिपूजन अवसर पर महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर निगम का संकल्प है कि शहर का कोई भी क्षेत्र विकास से वंचित न रहे। निगम नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और बेहतर बनाने का माध्यम हैं। सभी स्वीकृत कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएंगे।

क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती शकुंतला सोनी ने कहा कि मुस्लिम बस्ती के रहवासियों की यह लंबे समय से महत्वपूर्ण मांग थी। सी.सी. रोड बनने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, जलभराव की समस्या में कमी आएगी तथा स्थानीय नागरिकों को स्थायी राहत मिलेगी। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व  डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू एवं सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष कौशलेश मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सपना सरावगी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में लंबे समय से लंबित मांग को पूरा किए जाने पर महापौर श्रीमती सूरी, क्षेत्रीय पार्षद एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि सी.सी. रोड निर्माण से आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा बरसात के दौरान होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)