*खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई ओवरलोड खनिज परिवहन करते 2 हाइवा वाहन जब्त स्लीमनाबाद व कुठला थाने में खड़े कराए गए वाहन, कलेक्टर न्यायालय में होगी आगे की कार्रवाई*

कटनी – जिले में अवैध खनिज परिवहन पर शिकंजा कसते हुए खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा टास्क फोर्स बैठक में दिए गए सख्त निर्देशों के पालन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ई-ट्रांजिट पास में दर्ज मात्रा से अधिक खनिज परिवहन करते हुए दो हाइवा वाहनों को जब्त किया गया है। उप संचालक खनिज रत्‍नेश दीक्षित ने बताया कि मैदानी जांच के दौरान चेकिंग में हाइवा वाहन क्रमांक आरजे-18-जीडी-4656 को निर्धारित मात्रा से अधिक खनिज परिवहन करते पाया गया। तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर सुरक्षित अभिरक्षा हेतु थाना स्लीमनाबाद में खड़ा कराया गया। इसी क्रम में एक अन्य हाइवा वाहन क्रमांक एमपी-21-जेडडी-0703 को भी ओवरलोड खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इस वाहन को जब्त कर थाना कुठला के सुपुर्द किया गया है।दोनों मामलों में अवैध खनिज परिवहन के प्रकरण दर्ज कर लिए गए हैं तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई हेतु प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे। यह कार्रवाई उपसंचालक खनिज श्री आर.के. दीक्षित, सहायक खनिज अधिकारी श्री पवन कुशवाहा एवं सहायक खनिज अधिकारी श्री कमल कांत परस्ते द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध संयुक्त टास्क फोर्स की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)