*बरही पुलिस ने किया बड़ी चोरी का खुलासा 25 लाख के सोने चांदी के जेवर किए बरामद ।*

कटनी।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं  अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ  वीरेंद्र धार्वे के व्दारा लगातार अपराध एवं अपराधियो की धडपकड हेतु निर्देशित किया गया है जो दिनांक 23/07/2026 को प्रार्थी प्रमोद लखेरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बरही में बार्ड नम्बर 11 खिलौली रोड होन्डा एजेन्सी के सामने अपने नये मकान में रहता हूँ। दिनांक 23/07/2026 के दोपहर 12.30 से 17.45 के मध्य कोई अज्ञात चोर द्वारा पीछे के दरवाजा को तोड़कर घर के अंदर घुस कर तिजोरी में रखे सोने चांदी के सामान एवं नगदी 80,000/- रुपए कुल 20 से 25 लाख रुपए के चोरी कर ले गए है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बरही मै अप क्रमांक 544/2026 धारा 331(3), 305(37) BNS का कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के घटना स्थल का निरक्षण करने पर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही बनुसकोर पिता मांगी लाल पारधी उम्र 32 साल निवासी त्रिवेडी थाना गुनगा जिला भोपाल का होना पाय जाने पर पुलिस अधीक्षक  द्वारा संदेही को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई थाना बरही के थाना प्रभारी के आदेशानुसार उप निरीक्षक नरेश झारिया पर आर नरेंद्र पटेल आर रामकृष्ण पटेल को भोपाल की ओर रवाना किया गया जो उक्त संदेही भोपाल से 10 से 15 वर्ष पूर्व अपनी ससुराल डोनडी अमला जोड़ थाना जावर जिला सीहोर का होना पाय जाने से सकुनत पर तलाश की गई जो नहीं मिला मुखबिर की सूचना पर अथक प्रयास से संदेही को हीरापुर पारधी टोला बरही में पकड़ा गया जो पूछताछ पर अपने साथी छुपे राजा पारधी, दंगा पारधी, कचरु पारधी के साथ घटना घटित करते हुए जुर्म स्वीकार किया आरोपी बनुसकोर पारधी के कब्जे से ग्राम खिरहनी पारधी टोला से सोना चांदी के आभूषण करीबन 25 लाख रुपए के जप्त किए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है। मामले में अन्य तीन आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है। घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्विफ्ट कार भी जब्त की गई है। कार्यवाही में निरी अरविंद कुमार चौबे थाना प्रभारी बरही, उप निरीक्षक नरेश झारिया, उप निरीक्षक अरुण पाल सिंह, अंगुल चिन्ह निरीक्षक अखिलेश प्यासी, प्र आर नरेंद्र पटेल, आर अमित सिंग, आर रूपेंद्र, आर रामकृष्ण पटेल साइबर सेल से अजय साकेत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)