*श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, सेवा और सद्भाव का महापर्व है – मनीष पाठक*

कटनी निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने बालाजी नगर पुरवार स्कूल के सामने 7 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली परम पूज्य श्री राजगुरु स्वामी बद्रीप्रपन्नाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से प्रवाहित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निगम अध्यक्ष श्री पाठक ने कथा प्रारंभ होने से पूर्व आयोजन स्थल एवं पहुंच मार्ग पर आवश्यक मरम्मत कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कथा अवधि में प्रतिदिन नियमित साफ-सफाई, पेयजल की समुचित व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए। इस दौरान निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, सेवा, भक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला महापर्व है। कथा श्रवण से मन को शांति, जीवन को सही दिशा और समाज को संस्कार प्राप्त होते हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा सभी व्यवस्थाएं उत्कृष्ट एवं व्यवस्थित रहें। निरीक्षण के दौरान निगम अध्यक्ष ने क्षेत्रीय नागरिकों से विस्तारपूर्वक चर्चा कर आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव प्राप्त किए तथा सभी आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।इस दौरान पार्षद श्रीमती सुमित्रा रावत, श्रीमती प्रभा गुप्ता,कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, सहायक यंत्री सुनील सिंह, , ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री राजकुमार (राजू) शर्मा श्री नीरज दुबे श्री उमेश शुक्ला श्री वीरू चौबे श्री विष्णु दुबे श्री राजकुमार कुशवाहा श्री प्रेमलाल बर्मन श्री वीरेंद्र सोनी सहित क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)