*बेहतर अधोसंरचना से सशक्त होगा शहर, आसान होगा आवागमन लगभग 50 लाख रुपये की लागत से श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं वंशस्वरूप वार्ड में सी.सी. सड़क निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन महापौर,एवं क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ शुभारंभ*

कटनी-नगर के विभिन्न वार्डों में आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने तथा नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महापौर द्वारा विकास कार्यों का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी क्रम में लगभग 50 लाख रुपये की कुल लागत से सी.सी. सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सुमित्रा रावत एवं श्रीमती अर्चना विनीत जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।

*5 स्थानों पर होंगे सी.सी. सड़क निर्माण कार्य*

भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 35 की मूंगाबाई कॉलोनी में लगभग 28 लाख हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सी.सी. सड़क का भूमिपूजन किया गया। वहीं वंशस्वरूप वार्ड क्रमांक 29 में लगभग 22 लाख रुपये की लागत से तपसुन के घर से गुड्डा भदौरिया के घर तक तथा चंदई दफाई में दुर्गा मंदिर के बाजू से रतन के घर तक सी.सी. सड़क निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दौरान होने वाली समस्याओं से भी राहत प्राप्त होगी।

*सशक्त अधोसंरचना से साकार होगा विकसित शहर का सपना : महापौर*

इस अवसर पर महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर निगम प्रत्येक वार्ड में जनआवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ स्वीकृत कर समयबद्ध रूप से पूर्ण करा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार नगर के समग्र विकास की आधारशिला है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

*संतुलित विकास के लिए अधोसंरचना कार्य निरंतर जारी महापौर :
*विकास कार्यों से दूर होगी वर्षों पुरानी समस्या : क्षेत्रीय पार्षद*

क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सुमित्रा रावत एवं श्रीमती अर्चना विनीत जायसवाल ने क्षेत्रवासियों की ओर से स्वीकृत विकास कार्यों के लिए महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सड़कों के निर्माण से लंबे समय से चली आ रही आवागमन संबंधी समस्याओं का समाधान होगा तथा क्षेत्र का विकास नई गति प्राप्त करेगा।

*नागरिकों से सहयोग की अपील* भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान महापौर ने क्षेत्रवासियों से विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा निर्माण कार्यों के दौरान आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य जनसहयोग से ही सफलतापूर्वक पूर्ण हो सकते हैं। नागरिकों से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने, सार्वजनिक संपत्तियों का संरक्षण करने तथा विकास कार्यों के प्रति सकारात्मक सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया।

कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष मनीष पाठक मेयर-इन-काउंसिल सदस्य सर्वश्री डॉ. रमेश सोनी एवं सुभाष साहू, पार्षद वंदना राजकिशोर यादव, प्रभा गुप्ता, सरला मिश्रा,राजू शर्मा सहित अन्य समाजसेवी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)