कटनी।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य व अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम के द्वारा अवैध रूप से रेत कारोबारियों के रेत से भरे 2 ट्रेक्टर जब्त कर बीएनएसएस एवं खनन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
विवरण – दिनांक 02 एवं 03 अगस्त की दरम्यानी रात पुलिस के गश्ती दल को दौराने गश्त ग्राम खेरवा रोड पर एक लाल कलर का महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नंबर MP 21 ZB 8732 मिला जो रेतभरे हुए था जिससे रेत के संबंध में कागजात चाहे गए जो प्रस्तुत नहीं कर सका अतः ट्रैक्टर के चालक नीरज यादव पिता राम सुजान यादव निवासी ग्राम खजुरा थाना विजयराघवगढ़ के कब्जे से उपरोक्त ट्रैक्टर को मौके पर जप्त किया गया। इसी तरह ग्राम खिरवा रोड पर सिल्वर कलर का एस्सार कंपनी का ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नंबर MP21 AA 7773 अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाया गया अतः चालक सुखलाल कोल पिता भोला प्रसाद कोल निवासी ग्राम भीमपार तथा थाना विजयराघवगढ़ के कब्जे से उपरोक्त ट्रैक्टर जप्त किया गया। जप्त सुधार दोनों ट्रैक्टर को धारा 106 बीएनएस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत जप्त किया गया है।
भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि विक्रम सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह एवं आरक्षक पप्पू प्रजापति की मुख्य भूमिका रही।
*अवैध रूप से रेत परिवहन करते 2 ट्रेक्टर जब्त विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्रवाई*

