कटनी।कांग्रेस पार्टी संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारियों को राजधानी दिल्ली एवं प्रदेश के पचमढ़ी में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए थे। उसके उपरांत कांग्रेस पार्टी ने निचले स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ब्लाक एवं मंडलम अध्यक्षों को संगठन सृजन अभियान के तहत प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए थे।उसी तारतम्य में कांग्रेस द्वारा जिला मुख्यालय में बुधवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।कांग्रेस द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण के दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष तथा मंडलम अध्यक्षों को पार्टी से जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर के पर्यवेक्षको द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह ने एक जानकारी में संयुक्त रूप से बताया कि दिनांक 5 अगस्त बुधवार से गुरुवार 6 को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शहर की एक निजी संस्थान में पार्टी के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष,नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंडलम अध्यक्षों का होगा, इस प्रशिक्षण शिविर को प्रदेश प्रभारी हरिश चौधरी, कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंधार, मध्यप्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी महेन्द्र जोशी के अलावा देश की राजधानी दिल्ली से पहुंचे पर्यवेक्षकों द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कांग्रेस पार्टी संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारियों को राजधानी दिल्ली एवं प्रदेश के पचमढ़ी में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए

