एम फॉर सेवा छात्रावास में लायंस क्लब ऑफ कटनी रॉयल द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित*

कटनी।एम फॉर सेवा छात्रावास में लायंस क्लब ऑफ कटनी रॉयल द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मझगवां स्थित *एम. फॉर सेवा छात्रावास* परिसर में लायंस क्लब ऑफ कटनी रॉयल* के तत्वावधान में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रावास परिसर में पौधरोपण के साथ हुई। क्लब के सदस्यों, छात्रावास के पदाधिकारियों, और छात्र-छात्राओं ने मिलकर सीताफल,आम, अशोक और फलदार पौधों सहित बड़ी संख्या में पौधे लगाए।

इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ कटनी रॉयल की अध्यक्ष लायन साधना अग्रवाल व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के बीच वृक्षारोपण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने संकल्प लिया कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी भी क्लब द्वारा निभाई जाएगी, ताकि वे बड़े होकर क्षेत्र को हराभरा बना सकें।

छात्रावास प्रबंधन ने क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने “एक व्यक्ति – एक पेड़” का संदेश देते हुए पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में क्लब के सदस्य,कोषाध्यक्ष हंसा खंडेलवाल सहित रेनू अग्रवाल, राज अग्रवाल, राजू अग्रवाल, राकेश जैन, सुमन जैन, मक्खन , सुषमा यादव, डॉ. रामगोपाल बजाज, सरिता बजाज, अजय खंडेलवाल, मोहन अग्रवाल, मधुसूदन बगड़िया, शैल बगड़िया एवं प्रभा चौधरी व छात्रावास के छात्र-छात्राएं, व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)