युवाओं के उत्साह के बीच मना राजा भैया का जन्मदिन कटनी बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने किया भव्य आयोजन, 11 केक काटकर जताया स्नेह

कटनी। शहर के प्रथम पूर्व महापौर, उद्योगपति-व्यवसायी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विजेंद्र मिश्र ‘राजा भैया’ का जन्मदिन सोमवार को प्रियदर्शिनी बस स्टैंड में उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। कटनी बस ऑपरेटर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में युवा, शुभचिंतक एवं समर्थक शामिल हुए। इस दौरान श्री मिश्र का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और 11 केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं।
विजेंद्र मिश्र ‘राजा भैया’ अपने सहज, सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाते हैं। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता के चलते शहर में उनका विशेष प्रभाव माना जाता है। समारोह में उपस्थित युवाओं एवं समर्थकों ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विजेंद्र मिश्र ने कहा कि सभी का स्नेह, विश्वास और अपनापन उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि वे सदैव समाज और शहर के हित में अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं, बस ऑपरेटर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)