सायना इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूम-धाम के साथ संपन्न

कटनी। सायना इन्टरनेशनल स्कूल में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती अनकृति पाठक (सायना मैनेजमेंट स्कूल सदस्या) मैनेजमेंट प्रतिनिधि श्री ऋषि अरोरा एवं डॉ० आदित्य कुमार शर्मा (प्राचार्य सायना इन्टरनेशनल स्कूल) के आगमन से हुआ, जिनका स्वागत किड्स प्रभारी डॉ० भारती शर्मा हेडमास्टर कमल सरेचा, डॉ० लोकेश दुबे एवं समन्वयक श्रीमती रीत मोंगा ने स्कूल बैंड की सुमधुर ध्वनियों के बीच किया । स्वागतोपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं स्कूल बैंड की सुंदर प्रस्तुति के साथ राष्ट्रगान हुआ। तदोपरान्त मुख्य अतिथि सहित छात्र पदाधिकारियों ने चारों सदनों सैनिक सहित व एन.सी.सी के मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। मार्च पास्ट में सैनिक स्कूल ने प्रथम स्थान को प्राप्त कर ट्रॉफी पर अपना अधिकार जमाया। मुख्य अतिथि का स्वागत छात्राओं द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। तदोपरान्त सायना किड्स प्रभारी डॉ. भारती शर्मा सहित अतिथियों ने मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी। सांस्कृतिक कार्यकमों की कड़ी में वेस्टर्न डांस, क्लासिकल डांस एवं हिन्दी गायन के उपरांत कक्षा 10 वीं एवं सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों यज्द खान व तनिषा थोकचोम के ओजपूर्ण भाषण ने समां बाँध दिया। मुख्य अतिथि डॉ० शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनुशासित होकर ही हम हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। अनुशासित रहकर हम लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। स्वच्छता के साथ नैतिकता पर जोर देते हुए कहा कि आज भारत की तस्वीर बदल गई है। आज का नया भारत है, युवा भारत है। अब हम सैन्य उपकरणों के मामले में न केवल आत्मनिर्भर हो गए हैं बल्कि निर्यात करने में भी सक्षम हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में नवाचार करते हुए स्आर्टअप का प्रारंभ भी बदलते भारत को दृढ़ कर रहा है।
इस पावन सुअवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की सराहना करते हुए

सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम का सफल संचालन समर्थ गुप्ता, दिव्यांशी सोनी, ज्योति मिश्रा, अभ्युदय प्रताप, शिरसा तिवारी एवं शान्वी यादव ने किया। अभिनव सर एवं भावना सिंह के नेतृत्व में नशा मुक्त भारत विषय पर छात्रावासी बच्चों द्वारा प्रेरणाप्रद नुक्कड़ नाटक ने खूब तालियाँ बटोरी। इस सुअवसर पर सायना स्कूल के प्राचार्य सहित सभी अतिथियों ने सायना स्कूल के छात्रों को बैज प्रदान किया साथ ही जिम्मेदारी की शपथ दिलाई। आदित्यवीर सिंह को स्पोर्ट्स उप कप्तान शिरसा तिवारी को स्कूल सांस्कृतिक सचिव, अपराजित द्विवदी को एकेडिमक कौंसिल सचिव एवं अर्नव रेजा को मैस संचिव के पद की जिम्मेदारी दी गई। स्कूल हेड ब्वॉय अरिन लोकतम्बम एवं हेड गर्ल अन्वेशा सोनी ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यकम के संयोजक मि. दीपक बलियानी ने सभी को धन्यवाद दिया। वंदे मातरम के गायन से कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर सायना की चेयरपर्सन डॉ. श्रीमती निधि पाठक, पूर्व महापौर एवं सचिव श्रीमती निर्मला सत्येन्द पाठक (मम्मी जी), विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक (पूर्व राज्यमंत्री म.प्र. शासन).. समस्त स्टाफ एवं अभिभावकों ने शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)