कटनी। सावन माह के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा एवं अग्रवाल समाज कटनी के तत्वावधान में पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक का आयोजन श्री अग्रवाल भवन धर्मशाला में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्री पवन मित्तल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
पूजन, रुद्राभिषेक एवं हवन का कार्य आचार्य पुष्पेंद्र शास्त्री ने विधि-विधान से संपन्न कराया। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात हवन एवं महाआरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
नन्हे बच्चों ने शंकर जी की वेशभूषा में बांधा समां
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पांच वर्ष तक के बच्चों द्वारा शंकर जी की वेशभूषा में दी गई प्रस्तुति रही। नन्हे बच्चों ने भगवान शिव के स्वरूप में सभी का मन मोह लिया। प्रस्तुति में शामिल बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें कुमारी कनक अग्रवाल, कुमारी सवी अग्रवाल, कुमारी समृद्धि अग्रवाल, कुमारी सान्वी अग्रवाल, कुमारी मनस्वी अग्रवाल, मास्टर सिवान अग्रवाल, मास्टर भूमिक अग्रवाल, मास्टर प्रत्यूष अग्रवाल एवं मास्टर शिवाय अग्रवाल शामिल रहे। पुरस्कार वितरण श्रीमती किरण कंछेदी लाल अग्रवाल (नमक वालों) द्वारा किया गया। प्रसाद व रुद्राक्ष का वितरण
भोजन प्रसाद की व्यवस्था श्रीमती निमिषा एवं श्री नवनीत अग्रवाल तथा श्री शुभम अग्रवाल, नारायण किराना स्टोर्स के सौजन्य से की गई। वहीं श्रीमती शांति अग्रवाल, नीरज एवं विविध अग्रवाल द्वारा उपस्थित भक्तों को अभिमंत्रित रुद्राक्ष वितरित किए गए।
कार्यक्रम का सफल संचालन सत्यम मोदी एवं वैभव अग्रवाल ने किया। आयोजन में वैभव, सागर, सत्यम, सुमित, आशीष, आदित्य, हर्ष (देव पद परिवार), शिवम मोदी, अंकित, श्रीकांत, हर्षित, अनुराग अग्रवाल, ऋषि राज, घनश्याम, चंचल झांसी वाले, डॉ. अक्षय गुप्ता, अमित बजाज, नवलेश अग्रवाल सहित अनेक समाज बंधुओं का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, महिलाएं, बच्चे एवं समाजजन उपस्थित रहे। अंत में सागर अग्रवाल ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

